1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Kadhai Paneer recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें होटल रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी कढ़ाई पनीर की रेसिपी

Kadhai Paneer recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें होटल रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी कढ़ाई पनीर की रेसिपी

घर में मेहमान आने वाले हो या फिर कुछ अच्छा खाने का मन कर रहा हो तो लंच या डिनर में कढ़ाई पनीर की रेसिपी ट्राााई कर सकती है। वो एकदम होटल और रेस्टोरेंट स्टाइल। इसे तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

घर में मेहमान आने वाले हो या फिर कुछ अच्छा खाने का मन कर रहा हो तो लंच या डिनर में कढ़ाई पनीर की रेसिपी ट्राााई कर सकती है। वो एकदम होटल और रेस्टोरेंट स्टाइल। इसे तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

कढ़ाई पनीर बनाने के लिए जरुरी सामान

2 मीडियम प्याज

र 1 बड़ा शिमला मिर्च

2 बड़े साइज के टमाटर

पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं

1 छोटी प्याज

10 मोटी कली लहसुन

1 इंच अदरक का टुकड़ा

10 काजू

2 चम्मच तेल

पढ़ें :- CNAP Service : अब 1 नवंबर से बिना Truecaller अनजान कॉल की होगी पहचान, आए दिन अनजान, फर्जी स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी राहत

1 कप दूध

लाल मिर्च

धनिया पाउडर

हल्दी

नमक

जीरा पाउडर

पढ़ें :- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, उनकी कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां : सीएम योगी

कढ़ाई पनीर बनाने का तरीका

कढ़ाई पनीर बनाने के लिए सबसे पहले 2 मीडियम प्याज और 1 बड़ा शिमला मिर्च धोकर चौकोर मोटे टुकड़ों में काट लें। अब प्याज के सारे लेयर्स निकालकर अलग कर लें। अब सब्जी के लिए मसाला तैयार कर लें। 2 बड़े साइज के टमाटर, 1 छोटी प्याज, 10 मोटी कली लहसुन, 1 इंच अदरक का टुकड़ा और 10 काजू लेकर मिक्सी में डालें और फाइन पेस्ट तैयार कर लें।

एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें कटे प्याज और शिमला मिर्च को डालकर हल्का फ्राई कर लें। आप चाहें तो इन चीजों को भी 1 चम्मच तेल में हल्का फ्राई कर लें और फिर सारी चीजों को ठंडा होने के बाद पेस्ट बना लें।

पनीर को मोटे चौकोर या ट्राइंगल शेप में काट लें। अब कड़ाही में मसाला भूनने के लिए अपने हिसाब से तेल डालें और उसमें थोड़े खड़े मसाले डाल दें। खड़े मसाले को हल्का कूटकर या साबुत ही डाल सकते हैं।

अब पसे हुए प्याज टमाटर वाले मसाले को तेल में डालकर अच्छी तरह से भून लें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें छोड़ा मक्खन डाल दें। अब सूखे मसाले लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक और जीरा पाउडर मिला दें।

जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें 1 कप दूध डाल दें। मसाले को लगातार चलाते रहें और फिर इसमें पनीर और फ्राई की गई शिमला मिर्च और प्याज डाल दें।

सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और सब्जी को 5 मिनट मीडियम फ्लेम पर पकाएं। ऊपर से कटा हरा धनिया और लंबी कटी हरी मिर्च और कुछ अदरक के लंबे छल्ले डालकर सजाएं। फ्रेश क्रीम से कड़ाही पनीर को सजाएं।

पढ़ें :- लखनऊ में बरेली की जिला सूचनाधिकारी की बहन की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...