1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. विक्रमादित्य का कंगना रनौत पर हमला, बोले- गोमांस सेवन करने वाले देवभूमि से लड़े चुनाव ,ये हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय

विक्रमादित्य का कंगना रनौत पर हमला, बोले- गोमांस सेवन करने वाले देवभूमि से लड़े चुनाव ,ये हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय

अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के चुनावी दंगल में उतरते ही विरोधियों ने गोमांस, आजादी और देश के पहले प्रधानमंत्री वाले बयान को लेकर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। चारों ओर से घिरने के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने गोमांस पर अब इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सफाई दी है कि उन्होंने कभी गोमांस और लाल मांस नहीं खाया है।

By santosh singh 
Updated Date

मंडी। अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के चुनावी दंगल में उतरते ही विरोधियों ने गोमांस, आजादी और देश के पहले प्रधानमंत्री वाले बयान को लेकर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। चारों ओर से घिरने के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने गोमांस पर अब इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सफाई दी है कि उन्होंने कभी गोमांस और लाल मांस नहीं खाया है। कुछ लोग उनकी छवि खराब करने के लिए गोमांस खाने से संबंधित आधारहीन पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

पढ़ें :- UP IPS Transfer : संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर व संतोष मिश्रा को कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की सौंपी जिम्मेदारी

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा कि वह हिंदू हैं। वह योग और आयुर्वेदा आधारित जिंदगी जी रही हैं और इसे बढ़ावा भी दे रही हैं। वहीं, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) भी मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच सक्रिय हो गए हैं। गोमांस, आजादी और देश के पहले प्रधानमंत्री को लेकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  को घेरना शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- 'मुझसे बड़ा गुंडा कौन है? मुख्तार, धनंजय-अभय और बृजेश सिंह करते हैं मेरी दरबारी...' मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान वायरल

विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने प्रदेश की जनता को यह विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि यह चुनाव हिमाचलियत और हिमाचल के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। कंगना के नाम लिए बिना लिखा कि कुछ लोगों के अनुसार, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस थे या नरेन्द्र मोदी क्योंकि वह कहते हैं कि भारत को आजादी 2014 में मिली थी।

 

विक्रमादित्य सिंह ने इस मुद्दे पर एक खबर की क्लिपिंग भी शेयर की है।

पढ़ें :- Indian Navy Somalia Rescue : भारतीय नौसेना ने सोमालिया में समुद्री डाकुओं के कब्जे से जहाज छुड़ाया, 20 सदस्य सुरक्षित

दो दिन पहले विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने गोमांस पर एक पोस्ट शेयर कर कंगना को घेरा था। विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने लिखा था कि हिमाचल देवी-देवताओं का पवित्र स्थल है। देव भूमि में गोमांस का सेवन करने वाले चुनाव लड़े यह हमारी संस्कृति के लिए चिंता का विषय है। गोमांस के मुद्दे पर कई लोगों ने कंगना रनौत को इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इससे कंगना की मुश्किल बढ़ गई है। भाजपा नेतृत्व ने भी आजादी और गोमांस वाले मुद्दे पर चुप्पी साध ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...