1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Kanpur Gangrape : प्रियंका गांधी का योगी​ सरकार पर बड़ा अटैक, कहा- इस जंगल राज में महिला होना बन गया है अपराध

Kanpur Gangrape : प्रियंका गांधी का योगी​ सरकार पर बड़ा अटैक, कहा- इस जंगल राज में महिला होना बन गया है अपराध

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress leader Priyanka Gandhi Vadra) ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government) पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आरोप लगाया कि 'इस जंगल राज में महिला होना अपराध बन गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Kanpur Gangrape : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress leader Priyanka Gandhi Vadra) ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government) पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आरोप लगाया कि ‘इस जंगल राज में महिला होना अपराध बन गया है।  कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) ने कहा कि कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की शिकार दो नाबालिग लड़कियों ने आत्महत्या कर ली थी और अब उनके पिता ने भी आत्महत्या कर ली है।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

प्रियंका गांधी (Gandhi Vadra) ने एक्स पर लिखा कि कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) से पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों ने आत्महत्या कर ली। अब उन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर देना नियम बन चुका है। उन्नाव, हाथरस से लेकर कानपुर तक, जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार बर्बाद कर दिए गए। इस जंगल राज में महिला होना भर अपराध हो गया है जहां कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। आखिर प्रदेश की करोड़ों महिलाएं क्या करें, कहां जाएं?

पिछले महीने घाटमपुर इलाके के एक गांव में दो लड़कियों को ईंट भट्ठे के पास एक खेत में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया था, जहां वे काम कर रही थीं। कथित तौर पर दुष्कर्म (Gangrape) के कुछ दिनों बाद ये घटना हुई थी। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले ईंट भट्ठा के ठेकेदार रामरूप निषाद (48), उसके बेटे राजू (18) और भतीजे संजय (19) ने नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था। अतिरिक्त सीपी (कानून व्यवस्था) हरीश चंद्रा (Harish Chandra) ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवारों के अनुसार, आरोपियों ने 16 और 14 साल की लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए इस कृत्य का वीडियो भी बनाया था, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...