1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से 9 अगस्त चलेगी, पवित्र सावन की शुरुआत भोलेनाथ की पूजा-जलाभिषेक होगी

कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से 9 अगस्त चलेगी, पवित्र सावन की शुरुआत भोलेनाथ की पूजा-जलाभिषेक होगी

भगवान  भोलेनाथ (Lord Shiva) का प्रिय मास सावन का महीना आने वाला है। इस बार 11 जुलाई से सावन शुरू रहा है।  उसी दिन से कावंड यात्रा (Kanwar Yatra) भी शुरू हो जायेगी। कावंड़ यात्रा (Kanwar Yatra) 9 अगस्त तक चलेगी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। भगवान  भोलेनाथ (Lord Shiva) का प्रिय मास सावन का महीना आने वाला है। इस बार 11 जुलाई से सावन शुरू रहा है।  उसी दिन से कावंड यात्रा (Kanwar Yatra) भी शुरू हो जायेगी। कावंड़ यात्रा (Kanwar Yatra) 9 अगस्त तक चलेगी। बता दें कि इस साल सावन पूरे तीस दिन तक रहेंगे। और सावन में तो त्यौहारों का भी सिलसिला शुरू हो जाता है।

पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित

ऐसे में मन में कई चीजे करने को आती हैं कि सावन में सोमवार को फास्ट रखना है। भोले बाबा की पूजा करने के लिये कहां के शिव मंदिर में जाना है और फास्ट में कैसा खाना खाना है उसका मेनू और क्या कपड़े पहनने है घर कैसे सजाना है अगर घर में मंदिर है तो उसकी साज-सज्जा जैसी चीजे शामिल हैं। वहीं इस महीने युवाओं का कांवड़ यात्रा में जाने की तैयारी अलग शामिल हैं। बताते चले कि सावन के महीने में श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। लोगों का मानना है कि कांवड़ यात्रा से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।

बता दें कि सावन महीना भोले शंकर की भक्ति करने का सब से सुंदर समय होता है। इन दिनों भक्त भोले बाबा का व्रत और रुद्राभिषेक करते हैं। माना जाता है कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत भगवान परशुराम ने किया था । तब से आज तक शिव भक्तों की कावंड़ यात्रा (Kanwar Yatra) श्रद्धा और निष्ठा का प्रतीक बन गई है।

बताते चले कि कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) में हजारों, लाखों शिव भक्त हिस्सा लेते हैं। कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान कुछ नियम भी होते हैं जिसे साधक को फालो करने होते हैं। शराब सिगरेट तंबाकू से दूरी रखनी पड़ेगी विचारों में शुद्धता रखनी होगी क्रोध से बचना होगा तभी आप भोले बाबा को खुश कर पायेंगे।

 

पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...