1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. katahal Pakodi: बारिश के मौसम में गर्मा गर्म चाय के साथ लें कटहल के पकौड़े का आनंद, ये है रेसिपी

katahal Pakodi: बारिश के मौसम में गर्मा गर्म चाय के साथ लें कटहल के पकौड़े का आनंद, ये है रेसिपी

बारिश का सीजन है धूप के बाद बारिश की झमाझम बूंदें मन को खुश कर देती हैं। ऐसे में अगर गर्मा गर्म चाय के साथ पकौड़े हो तो बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। अधिकतर घरों में प्याज या फिर आलू की पकौड़ियां बनाई जाती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

katahal Pakodi:  बारिश का सीजन है धूप के बाद बारिश की झमाझम बूंदें मन को खुश कर देती हैं। ऐसे में अगर गर्मा गर्म चाय के साथ पकौड़े हो तो बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। अधिकतर घरों में प्याज या फिर आलू की पकौड़ियां बनाई जाती हैं। या फिर बैंगन की। आज हम आपको कटहल की पकौड़ियां बाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में बहुत ही लाजवाब होती है। तो चलिए जानते हैं कटहल की पकौड़ी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- नितिन गडकरी के बयान से चढ़ा सियासी पारा, बोले- अब नई पीढ़ी को काम सौंप कर पुरानी पीढ़ी को उनका करना चाहिए मार्गदर्शन

कटहल के पकौड़े बनाने के लिए जरुरी सामान

200 ग्राम कटहल के बीज
2 चम्मच बेसन
आधा चम्मच मिर्च पाउडर
आधा चम्मच अमचूर पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक

कटहल के पकौड़े बनाने का ये है तरीका

कटहल के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को काटकर उसके बीजों को अलग निकालकर उन्हें कुकर में डाल दें। इसके बाद इन बीजों को कुकर में अच्छी तरह उबालकर ठंडा कर लें। उबले हुए कटहल के इन बीजों के छिलके निकालकर उन्हें बीच से दो टुकड़ों में काट लें।

पढ़ें :- BRICS समिट: सात साल बाद भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, 400 लोगों का दल भी होगा साथ

अब इन कटे हुए बीजों में नमक, हल्दी, बेसन और बाकी बची हुई सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकौड़े का पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक कढ़ाई में पकौड़े तलने के लिए तेल गर्म करें। अब इस तेल में कटहल के पेस्ट को पकौड़े की तरह डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। आपके कटहल के बीज के क्रिस्पी पकौड़े बनकर तैयार हैं। आप इन्हें सर्व करने से पहले इनके ऊपर चाट मसाला डालें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...