1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उल्टफेर, प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उल्टफेर, प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर कई दिनों से अटकलें भी थीं कि वो अपने पद से इस्तीफा देंगे। कीएर स्टार्मर ने कहा कि, उन्होंने देश हित में ये फैसला लिया है। दरअसल, बीते 10 साल में स्टार्मर छठे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Keir Starmer Resigns: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर कई दिनों से अटकलें भी थीं कि वो अपने पद से इस्तीफा देंगे। कीएर स्टार्मर ने कहा कि, उन्होंने देश हित में ये फैसला लिया है। दरअसल, बीते 10 साल में स्टार्मर छठे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दिया। इनसे पहले पांच और प्रधानमंत्रियों ने अपना कार्यकाल पूरा किए बिना इस्तीफा दे दिया था। कीएर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद से अब नए प्रधानमंत्री के नाम की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। कहा जा रहा है कि, सबसे ज्यादा चर्चा एंडी बर्नहैम के नाम की है, जो लेबर पार्टी के नेता हैं।

पढ़ें :- Afghanistan British elderly couple :  तालिबान ने अफगानिस्तान में महीनों से कैद ब्रिटिश बुजुर्ग दंपत्ति को किया रिहा, जानें कौन है पीटर और बार्बी रेनॉल्ड्स ?

ट्रंप ने किया था दावा
कीएर स्टार्मर के इस्तीफे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि, ब्रिटिश प्रधानमंत्री अपना पद छोड़ने वाले हैं। ट्रंप के बयान के अगले दिन ही स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

जनता में लोकप्रियता गिरी
स्टार्मर ने साल 2024 में बड़ी जीत हासिल की थी। हालांकि, वो ​इन दिनों विवादों और नीतियों से पीछे हटने के कारण जनता के बीच बहुत तेज से गिरी थी। कीएर स्टार्मर के राजनीतिक भविष्य पर संकट के बादल लगातार गहरे होते जा रहे थे। लेबर पार्टी के 100 से अधिक सांसदों ने खुले तौर पर उनसे पद छोड़ने या अपनी विदाई का समय तय करने की मांग उठाई थी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के लिए यह संकटपूर्ण स्थिति शुक्रवार को उस समय और अधिक गंभीर हो गई, जब ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर और उनके धुर प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम ने संसदीय उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। बर्नहैम की इस जीत ने उनके लिये संसद का रास्ता साफ कर दिया है, जहां से वह अब सीधे तौर पर श्री स्टार्मर के नेतृत्व को चुनौती दे सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...