1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan British elderly couple :  तालिबान ने अफगानिस्तान में महीनों से कैद ब्रिटिश बुजुर्ग दंपत्ति को किया रिहा, जानें कौन है पीटर और बार्बी रेनॉल्ड्स ?

Afghanistan British elderly couple :  तालिबान ने अफगानिस्तान में महीनों से कैद ब्रिटिश बुजुर्ग दंपत्ति को किया रिहा, जानें कौन है पीटर और बार्बी रेनॉल्ड्स ?

अफगानिस्तान में लगभग आठ महीने से हिरासत में लिए गए एक बुजुर्ग ब्रिटिश दम्पति को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Afghanistan British elderly couple :  अफगानिस्तान में लगभग आठ महीने से हिरासत में लिए गए एक बुजुर्ग ब्रिटिश दम्पति को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। तालिबान अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दम्पति के स्वास्थ्य को लेकर बनी आशंकाओं के कारण उन पर दबाव बनाया गया था। पीटर (80) और बार्बी रेनॉल्ड्स  (76) , जो लगभग आठ महीने तक अफगानिस्तान में बंधक रहे थे, ब्रिटेन लौटने से पहले कतर पहुंचने पर अपनी बेटी सारा एंटविसल को गले लगाया।

पढ़ें :- USA और भारत दस दिसबंर से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर करेंगे बातचीत, इसी कैलंडर वर्ष में पहले चरण के समझौते पर होंगे हस्ताक्षर

लगभग दो दशकों से अफ़ग़ानिस्तान में रह रहे इस जोड़े को 1 फ़रवरी को बामियान प्रांत स्थित अपने घर जाते समय हिरासत में ले लिया गया था। तालिबान ने कहा कि उन्होंने अफ़ग़ान क़ानून तोड़े हैं, लेकिन किसी ख़ास आरोप का खुलासा नहीं किया।

रेनॉल्ड्स दंपत्ति को अपनी नजरबंदी के दौरान कठोर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उनके बेटे, Jonathan Reynolds ने पहले बताया था कि उनके पिता को दौरे पड़ते थे और उनकी माँ एनीमिया और Malnutrition से जूझ रही थीं। एक बार तो उन्हें कथित तौर पर छह हफ़्तों तक बिना धूप के एक तहखाने में रखा गया था।

क़तर की मध्यस्थता में महीनों चली बातचीत के बाद यह सफलता मिली। बातचीत के अंतिम चरण में दंपति को काबुल की केंद्रीय जेल से एक बड़े केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया, जहाँ उन्हें दवाइयाँ और डॉक्टर की सुविधा मिली।

परिवार ने कतर के मध्यस्थों और ब्रिटेन सरकार के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र से मिले समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

पढ़ें :- सूडान में पैरामिलिट्री RSF ने किंडरगार्टन पर किया बड़ा ड्रोन हमला, 43 बच्चों समेत 79 नागरिकों की मौत

ब्रिटेन के Prime Minister Keir Starmer ने भी इस खबर का स्वागत किया और कतर को धन्यवाद दिया तथा कहा कि यह परिवार के लिए “बड़ी राहत” होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...