1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-सपा अब समाजवाद नहीं, समाज में जातीय जहर घोलने का माध्यम बन चुकी

केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-सपा अब समाजवाद नहीं, समाज में जातीय जहर घोलने का माध्यम बन चुकी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, इनके लिए रामजी लाल सुमन का मामला सिर्फ़ बहाना है है। असल में इनका मकसद सिर्फ अगड़े, पिछड़े और दलित को लड़ना है। दरअसल, सपा अध्यक्ष आज आगरा सांसद रामजी लाल सुमन से मिलने पहुंचे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, इनके लिए रामजी लाल सुमन का मामला सिर्फ़ बहाना है है। असल में इनका मकसद सिर्फ अगड़े, पिछड़े और दलित को लड़ना है। दरअसल, सपा अध्यक्ष आज आगरा सांसद रामजी लाल सुमन से मिलने पहुंचे हैं। बीते कई दिनों से प्रदेश की राजनीति का तापमान उनके बयान से गर्म है। करणी सेन लगातार रामजी लाल सुमन के बयान का विरोध कर रही है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सपा अब समाजवाद नहीं, समाज में जातीय जहर घोलने का माध्यम बन चुकी है। सांसद रामजी लाल सुमन का मामला सिर्फ़ बहाना है-असल मक़सद है अगड़ा-पिछड़ा-दलित को आपस में लड़ाकर सत्ता की रोटियां सेंकना है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

सैफई परिवार की इस साज़िश को यूपी की जनता पहचान चुकी है। जहां सपा तोड़ती है, वहां भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में-सबको जोड़कर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के पथ पर देश और उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...