1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Khan Sir Coaching Row : रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, खान सर कोचिंग विवाद में FIR के बाद था फरार

Khan Sir Coaching Row : रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, खान सर कोचिंग विवाद में FIR के बाद था फरार

Khan Sir Coaching Row : पटना के चर्चित शिक्षक खान सर (फैजल खान) की कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज में तोड़फोड़ के मामले से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।इस मामले में फरार चल रहे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का नेपाल में संदिग्‍ध स्‍थ‍ित‍ि मौत हो गयी है। प्रिंस का शव विराटनगर के एक होटल में मिला है। इसके घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ट्रेन लेट होने पर भड़के परीक्षार्थी, पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी बवाल, IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित तौर पर प्र‍िंंस यादव की गोली लगने से मौत हुई है। हालांकि, यह पूरी तरह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि गोली मारकर हत्‍या की गई है। एक अन्य रिपोर्ट में नशे के ओवरडोज के कारण मौत की आशंका जताई गयी है। प्र‍िंंस का शव विराटनगर के न्यूरो हॉस्पिटल में रखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है। खान सर के साथ कोचिंग विवाद मामले में प्र‍िंंस यादव पर भी FIR दर्ज की गयी थी। रौशन आनंद के परिवार के लोगों को नेपाल बुलाया गया है, प्रिंस के साथ पांच लोग थे जिनमें तीन नेपाली और दो भारतीय थे। ये दोनों प्रिंस के रिश्तेदार ही हैं और विराटनगर में ही रहते थे। बताया जा रहा है कि अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रिंस नेपाल भगाया था। उसका विराटनगर में पहले भी आना-जाना रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...