1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Kia Ray EV : Kia की यह नई  इलेक्ट्रिक कार 15 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार, 233 km की रेंज

Kia Ray EV : Kia की यह नई  इलेक्ट्रिक कार 15 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार, 233 km की रेंज

बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक कार की धूम मची हुई है। भविष्य को देखते हुए  लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर तेजी बढ़ रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kia Ray EV : बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक कार की धूम मची हुई है। भविष्य को देखते हुए  लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर तेजी बढ़ रहा है। जरूरतों के हिसाब से स्मॉल साइज इलेक्ट्रिक कार लोगों पसंद बनती जा रही हैं। छोटे और स्मार्ट सेगमेंट में Kia ने हाल ही में अपनी क्यूट कार Ray EV से पर्दा उठाया है। यह कार नियॉन ग्रीन कलर समेत अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 130 km/h की टॉप स्पीड मिलती है।

पढ़ें :- Kawasaki Offer : कावासाकी इंडिया ने बाइक्स पर  दिया शानदार ऑफर, बचत का उठाएं लाभ

तीन वेरिएंट मिलते हैं
यह स्मार्ट कार 15.9 सेकंड में 81 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।  कार में 32.2 kWh LFP बैटरी पैक मिलता है, जो सड़क पर हाई परफॉर्मेंस देता है। यह दमदार कार 86 hp की पावर और 147 nm का टॉर्क जेनरेट करती है। Kia Ray EV 150 kw फास्ट चार्जर से 40 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। वहीं, 7 किलोवाट चार्जर से कार करीब 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस कार की शुरुआती कीमत 17 लाख रुपये एक्स शोरूम में ग्लोबल मार्केट में है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च करने और डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

कंपनी की यह एंट्री लेवल कार है। बाजार में इसके 1, 2 और चार सीटर तीन वेरिएंट आते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 17 लाख रुपये एक्स शोरूम में ग्लोबल मार्केट में मिलती है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च करने और डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...