1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Kitchen Tips: इस ट्रिक से गूंथे आटे की रोटी बनेगी मुलायम और फूली फूली

Kitchen Tips: इस ट्रिक से गूंथे आटे की रोटी बनेगी मुलायम और फूली फूली

गर्मियों में चिल्ड पानी यानी बर्फ के ठंडे पानी से आटा गूंठने से रोटी सेकने से रोटी फूली फूली और सफेद बनती हैं। आटा गूंथ कर रखने पर आटा कड़ा कड़ा लगता या फिर फ्रिज में रखने पर काला पड़ जाता है। इस आटे से रोटियां बनाने से फूलती नहीं है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मियों में चिल्ड पानी यानी बर्फ के ठंडे पानी से आटा गूंठने से रोटी सेकने से रोटी फूली फूली और सफेद बनती हैं। आटा गूंथ कर रखने पर आटा कड़ा कड़ा लगता या फिर फ्रिज में रखने पर काला पड़ जाता है। इस आटे से रोटियां बनाने से फूलती नहीं है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

खाने में कड़ी कड़ी लगती है। अगर आप बर्फ जैसे ठंडे पानी से आटा गूंठते है तो रोटियां मुलायम बनती है। इसके लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें। अब इसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें। जब बर्फ पानी में घुल जाए तो इस एकदम ठंडे पानी से आटे को गूंथ लें। इस आटे से रोटियां बनाने पर मुलायम और गुब्बारे जैसी फूलती है। इतना ही नहीं इस आटे की सुबह बनी रोटी को अगर शाम को खाएंगे तो भी मुलायम ताजी जैसी लगेगी।

आप कई दूसरी ट्रिक्स भी अपना सकते हैं, जिससे रोटी फूली हुई और मुलायम बनती है। इसके लिए आप आटा गूंथते वक्त थोड़ा घी लगा लें। ऐसे आटे की रोटी रखी रहने पर भी कड़ी नहीं होती और सूखती नहीं है। आटे में घी या तेल लगाने से रोटी काफी सॉफ्ट बनती हैं।

वैसे कहा जाता है कि आटा गूंथकर थोड़ी देर उसे सेट होने के लिए रख देना चाहिए। इससे रोटियां अच्छी और मुलायम बनती हैं। अगर आपके पास समय नहीं है तो एक सूती या मलमल का कपड़ा लें और उसे पानी में भिगो लें। कपड़े को हल्का निचोड़ दें और फिर इस गीले कपड़े से गूंथे हुए आटे को लपेटकर थोड़ी देर के लिए रख दें। इस आटे की रोटियां जब आप बनाएंगे तो बहुत मुलायम बनेंगी।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...