1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Komaki Ultra : सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज कीमत और बूट स्पेस

Komaki Ultra : सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज कीमत और बूट स्पेस

सिटी में चलने के लिए के लिए कोमाकी का SE अल्ट्रा वेरिएंट (Komaki SE Ultra) इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Komaki Ultra : सिटी में चलने के लिए के लिए कोमाकी का SE अल्ट्रा वेरिएंट (Komaki SE Ultra) इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी सबसे बडी खासियत स्कूटर की शानदार रेंज और दमदार परफॉर्मेंस है। लंबी रेंज के साथ-साथ इसमें ढेरों आधुनिक और काम के फीचर्स दिए गए हैं जो आपकी हर दिन की राइड को बेहद आसान, सेफ और किफायती बना देते हैं।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

सिंगल चार्ज
कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 418 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। बार-बार चार्जिंग प्लग ढूंढने की टेंशन पूरी तरह खत्म हो जाती है।

बैटरी
इसमें 7.2 kWh क्षमता वाली LiFePO4 (LIPO4) बैटरी दी गई है जो काफी सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली मानी जाती है। इस बैटरी को चलाने के लिए 3000 वाट की पावरफुल BLDC हब मोटर मिलती है।

मोड्स
इसमें ईको, स्पोर्ट, टर्बो जैसे गियर/राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और ट्रैफिक के हिसाब से चुन सकते हैं। कंपनी इस स्कूटर की बैटरी, मोटर और कंट्रोलर पर 3 साल की वारंटी भी देती है जिससे खरीदार को पूरा भरोसा मिलता है।

कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,11,499 रुपये है।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...