युवा दिलों की धड़कन KTM ने अपनी नई 2026 890 Adventure R Rally को अनवील कर दी है। यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है। यह बाइक KTM के Dakar रेसिंग प्रोग्राम से इंस्पायर्ड है और इसे खास Red Bull ग्राफिक्स के साथ अलग लुक दिया गया है।
KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : युवा दिलों की धड़कन KTM ने अपनी नई 2026 890 Adventure R Rally को अनवील कर दी है। यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है। यह बाइक KTM के Dakar रेसिंग प्रोग्राम से इंस्पायर्ड है और इसे खास Red Bull ग्राफिक्स के साथ अलग लुक दिया गया है। केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन खास तौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें फैक्ट्री से ही रैली-ट्यून, प्रोफेशनल-ग्रेड सस्पेंशन और बेहतर एर्गोनॉमिक्स की जरूरत होती है। ऑफ-रोड रेसिंग के लिए डिजाइन की गई यह बाइक एडवांस हार्डवेयर के साथ आती है, जो हाई-परफॉर्मेंस ऑफ-रोडिंग कन्फर्म करता है।
पावरट्रेन
KTM 890 Adventure R Rally में 889cc का पैरेलल-ट्विन LC8c इंजन दिया गया है, जो 106 hp की पावर और 100 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
6-स्पीड गियरबॉक्स
यह 6-स्पीड गियरबॉक्स और Quickshifter+ के साथ आता है. बाइक में Rally Mode, एडजस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और Motor Slip Regulation जैसे एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिलते हैं।
फ्यूल टैंक
साथ ही 20 लीटर का फ्यूल टैंक इसे लंबी दूरी की राइडिंग के लिए बेहतर बनाता है।
फीचर्स और इक्विपमेंट
KTM 890 Adventure R Rally में लिमिटेड-एडिशन टच के तौर पर 910 mm हाइट वाली वन-पीस रैली सीट, Factory Racing फुटपेग्स, कार्बन-फाइबर रेडिएटर गार्ड्स और टैंक पैड दिए गए हैं. इसके साथ ही Akrapovic स्लिप-ऑन एग्जॉस्ट और Supersprox Stealth रियर स्प्रॉकेट इसे और ज्यादा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाते हैं.
रेसिंग लुक
टेक्नोलॉजी कि बात करें, तो इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो KTM Connectivity Unit के साथ आता है। इसके जरिए नेविगेशन, कॉल्स, म्यूजिक और टेलीमेट्री जैसे फीचर्स My KTM App के माध्यम से एक्सेस किए जा सकते हैं। इसके अलावा, बाइक में टू-टोन टैंक और Red Bull KTM Factory Racing लिवरी जैसे रैली-इंस्पायर्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसके रेसिंग लुक को और आकर्षक बनाते हैं।
लॉन्च और कीमत
KTM 890 Adventure R Rally को दुनियाभर में सिर्फ 700 यूनिट्स तक लिमिटेड रखा गया है, जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और बढ़ जाती है। इसकी शुरुआती कीमत 19,299 पाउंड (लगभग ₹24.28 लाख) तय की गई है ।
डिलीवरी
इसकी डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी। फिलहाल इस बाइक के भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना कम नजर आती है