1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. LA 2028 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

LA 2028 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया (Team India) का सफर भले ही ग्रुप स्टेज में खत्म हो गया हो, लेकिन हरमनप्रीत ब्रिगेड (Harmanpreet's squad) के लिए सोमवार को एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 (LA28) के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया (Team India) का सफर भले ही ग्रुप स्टेज में खत्म हो गया हो, लेकिन हरमनप्रीत ब्रिगेड (Harmanpreet’s squad) के लिए सोमवार को एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 (LA28) के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट की हार के साथ भारतीय टीम का सपना टूट गया, लेकिन अब ओलंपिक का टिकट भी पक्का हो गया है।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

पढ़ें :- कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, बोले- 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और टी-20 वर्ल्ड कप तक कप्तानी करने की थी उम्मीद

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के लिए क्वालिफिकेशन प्रोसेस का ऐलान किया। इसी के साथ महिला क्रिकेट में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली चार टीमों के नाम भी तय हो गए, जिनमें भारत भी शामिल है।

भारतीय टीम भले ही टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के अंतिम चार में जगह नहीं बना सकी, लेकिन वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली एशियाई टीमों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम रही। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार एशिया को केवल एक सीधा कोटा मिला था और वह भारत के नाम रहा। यानी वर्ल्ड कप से बाहर होने की निराशा के बीच भारत ने ओलंपिक में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

इन तीन टीमों ने भी किया क्वालिफाई

आईसीसी के तय नियमों के अनुसार अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया से एक-एक टीम को सीधे प्रवेश दिया जाना था। इस आधार पर भारत (एशिया) ऑस्ट्रेलिया (ओशिनिया), साउथ अफ्रीका (अफ्रीका) और ग्रेट ब्रिटेन (यूरोप) लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में महिला क्रिकेट स्पर्धा के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली चार टीमें बन गईं।

छह टीमों वाले टूर्नामेंट में पांचवां स्थान मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को मिल सकता है। हालांकि इसके लिए यूएसए को 30 जून से 31 दिसंबर 2026 के बीच किसी भी समय आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में टॉप-15 में पहुंचना होगा। अगर यूएसए ऐसा नहीं कर पाता है, तो यह स्थान 1 मार्च 2027 की आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सबसे ऊंची रैंकिंग वाली गैर-क्वालिफाइंग टीम को मिलेगा। छठा और अंतिम स्थान 2027 में होने वाले पहले आईसीसी ओलंपिक क्वालिफायर से तय होगा। इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी और वे देश शामिल होंगे जो पहले से क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं। आईसीसी ने वेस्टइंडीज को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है। ओलंपिक में अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व होता है, इसलिए यदि वेस्टइंडीज की टीम पात्र होती है तो कैरेबियाई देशों के बीच अलग क्वालिफाइंग टूर्नामेंट कराया जाएगा।

पढ़ें :- फीफा वर्ल्ड कप में आज से बढ़ेगा रोमांच, दूसरे राउंड के मुकाबलों पर टिकी दुनिया की नजर

मेन्स क्रिकेट इवेंट के लिए क्या है क्वालिफिकेशन?

छह में से पांच टीमों का फैसला ICC मेन्स टी20I रैंकिंग के आधार पर होगा। 31 दिसंबर 2026 तक अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया से सबसे ऊंची रैंकिंग वाली एक-एक टीम सीधे LA28 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेगी। मेजबान अमेरिका (USA) भी क्वालिफाई कर सकता है, लेकिन इसके लिए उसे 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच किसी भी समय ICC मेन्स टी20I रैंकिंग में टॉप-15 में जगह बनानी होगी। यदि यूएसए टॉप-15 में जगह नहीं बना पाता, तो उसका ऑटोमैटिक स्थान उस महाद्वीप की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम को मिलेगा, जिसने 31 दिसंबर 2026 तक पहले से क्वालिफाई नहीं किया होगा।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी को खेल के इतिहास का बड़ा पड़ाव बताया। जय शाह कहते हैं कि ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हमारे खेल के लिए ऐतिहासिक पल है। यह दुनिया भर के खिलाड़ियों और प्रशंसकों तक क्रिकेट को पहुंचाने का शानदार अवसर है। नया क्वालिफिकेशन सिस्टम सभी सदस्य देशों को ओलंपिक तक पहुंचने का स्पष्ट रास्ता देता है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि नया क्वालिफिकेशन मॉडल प्रतिस्पर्धा और वैश्विक प्रतिनिधित्व के बीच संतुलन बनाता है। संजोग कहते हैं कि ‘यह सिस्टम प्रतिस्पर्धा के स्तर को बनाए रखने के साथ दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। नया ओलंपिक क्वालिफायर इस सफर को और रोमांचक बनाएगा।

बता दें कि 1900 के पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट भी हिस्सा था। अब 128 साल बाद लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी हो रही है. महिला और पुरुष दोनों वर्गों में छह-छह टीमें खेलेंगी। हर टीम 15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुन सकेगी। टीमों को तीन-तीन के दो ग्रुप्स में बांटा जाएगा। शीर्ष दो टीमें गोल्ड मेडल मुकाबला खेलेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ेंगी। कैलिफोर्निया के पोमोना स्थित फेयर प्लेक्स मैदान क्रिकेट मैचों की मेजबानी करेगा।

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या ने अपना वादा निभाकर जीत फैंस का दिल, वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिये 10-10 लाख रुपये
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...