1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Lakshadweep Trip Plan: लक्षद्वीप घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो ऐसे करें बजट प्लान, जेब में पैसे बचे रहेंगे

Lakshadweep Trip Plan: लक्षद्वीप घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग तो ऐसे करें बजट प्लान, जेब में पैसे बचे रहेंगे

प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप यात्रा के बाद से लक्षद्वीप सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप यात्री की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया था। तब से लक्षद्वीप सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Lakshadweep Trip Plan: : प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप यात्रा के बाद से लक्षद्वीप सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप यात्रा की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया था। तब से लक्षद्वीप सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहा है। इन तस्वीरों को देखकर जिसे देखों वो लक्षद्वीप (Lakshadweep) घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी लक्षद्वीप घूमने की सोच रहे हैं और जानना चाहते हैं कि यात्रा में कितान पैसा खर्च होगा तो चलिए फिर आज हम आपको बताते है कि लक्षद्वीप जाने में कितना किराया लगेगा और खर्च होगा।

पढ़ें :- Lake Travel : सुकून भरे माहौल में शीशे की तरह चमकता है पानी , सैलानी दुनिया भर से इन झीलों को देखने आते है

अगर आप प्लेन से लक्षद्वीप (Lakshadweep) जाना चाहते हैं, तो आपको कोच्चि के आगत्ती एयरपोर्ट के लिए फ्लाईट टिकट बुक करना होगा। यह कोच्चि से लक्षद्वीप जाने का एक मात्र एयरपोर्ट है। अगत्ती द्वीप पहुंचने के बाद आप यहां से नाव या हेलीकॉप्टर के जरिये अन्य द्वीपो की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।

लक्षद्वीप (Lakshadweep) के लिए कई एयरलाइन कंपनियां डायरेक्ट फ्लाईट प्रोवाइड कर रही है। अगर दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट प्रोवाइड कर रही है। अगर दिल्ली से लक्षद्वीप के फ्लाइट टिकट का किराया सिर्फ दस हजार रुपए एक तरफ से शुरु है। अगर आप एक महिने पहले लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट बुक कराते हैं तो आपको अधिक सस्ता पड़ जाएगा।

इतना ही नहीं, फ्लाइट टिकट बुक करते समय अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके पेमेंट करने पर आपको डिस्काउंट ऑफर भी मिल सकता है। वहीं, अगर लक्षद्वीप (Lakshadweep) टूर पैकेज के कुल बजट की बात करें तो यह ट्रैवल को छोड़कर 25,000 से 30,000 (प्रति व्यक्ति) में हो सकता है। हालांकि, ये बजट कम या ज्यादा हो सकता है। वैसे तो सालभर किसी भी सीजन में आप लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं लेकिन लक्षद्वीप टूर के लिए सर्दी का मौसम (अक्टूबर से मार्च) सबसे अच्छा माना जाता है।

पढ़ें :- Offbeat Destinations : ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कैसे करें विजिट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...