1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बीते देर रात अचानक खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि, बीते दिनों से उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lal Krishna Advani: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बीते देर रात अचानक खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि, बीते दिनों से उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई है।

पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, लाल कृष्ण आडवाणी को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बता दें कि, इससे पहले उन्हें उपचार के लिए बीते 4 जुलाई को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उससे कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) उपचार के लिए ले जाया गया था। उन्हें एम्स में उपचार के बाद अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। इसके बाद 6 अगस्त को भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया था कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे।

इसी साल देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से किया गया सम्मानित
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। बीती 8 नवंबर को ही अडवाणी ने अपना 98वां जन्मदिन मनाया है। आडवाणी साल 2002 से 2004 तक भारत के उप प्रधानमंत्री और 1999 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे। लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मार्च में उनके आवास पर जाकर आडवाणी को यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

पढ़ें :- रुपये के कमजोर होने से बढ़ेगी महंगाई, चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी: राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...