1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Lava Bold N4 Lite : लावा बोल्ड N4 लाइट फोन 8 हजार से कम में लॉन्च, खराब हुआ तो फ्री सर्विस एट होम

Lava Bold N4 Lite : लावा बोल्ड N4 लाइट फोन 8 हजार से कम में लॉन्च, खराब हुआ तो फ्री सर्विस एट होम

देशी टेक कंपनी लावा ने भारत में Bold स्मार्टफोन सीरीज का नया मॉडल लावा बोल्ड N4 लाइट लॉन्च किया है। इसको बजट सेगमेंट में लॉन्च इस फोन में Android 16 Go Edition दिया गया है। व

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lava Bold N4 Lite : देशी टेक कंपनी लावा ने भारत में Bold स्मार्टफोन सीरीज का नया मॉडल लावा बोल्ड N4 लाइट लॉन्च किया है। इसको बजट सेगमेंट में लॉन्च इस फोन में Android 16 Go Edition दिया गया है। वहीं इस फोन में 6.56-इंच डिस्प्ले, Unisoc 9863A चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है। 3GB RAM के साथ वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है।

पढ़ें :- स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आ रहा MIVI का पहला स्मार्टफोन, जानें- भारत में कितनी होगी कीमत

कीमत और उपलब्धता
Lava Bold N4 Lite की कीमत 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वाले वैरिएंट के लिए 8,099 रुपये रखी गई है। कंपनी ने बताया कि फोन को 7,999 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

उपलब्धता
इसकी बिक्री Amazon पर 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

कलर
फोन Empire Gold और Ghost Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

फ्री सर्विस एट होम
कंपनी ने कहा है कि इस फोन के साथ Lava की फ्री सर्विस एट होम की सर्विस भी मिलेगी। इसके तहत पूरे भारत में ग्राहकों को घर पर ही आफ्टर-सेल्स सपोर्ट दिया जाता है।

पढ़ें :- New Nothing OS 5.0 :  नथिंग ओएस 5.0 हुआ लॉन्च ,  जानें किन फोन्स को मिलेगा अपडेट

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Lava Bold N4 Lite में 6.56-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Unisoc 9863A चिपसेट मिलता है। इसके साथ 3GB RAM दिया गया है। हालांकि, इसमें 3GB तक एडिशनल वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी है। यानी आप इंटरनल मेमोरी की मदद से फोन के रैम को बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि, इसे माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।

सिक्योरिटी अपडेट
फोन को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N4 Lite में 8-मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी
फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑडियो के लिए सिंगल स्पीकर मिलता है। इसको मजबूती के लिए MIL-STD-810H रेटिंग भी मिली है।

पढ़ें :- Boltt Ace 5G : Fire-Boltt के दो 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें डिस्प्ले और कीमत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...