1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जस्टिस सूर्यकांत के एक फोन पर हिरासत में लिए वकील हुए आजाद, बार एसोसिएशन की गुहार पर CJI ने दिया आदेश

जस्टिस सूर्यकांत के एक फोन पर हिरासत में लिए वकील हुए आजाद, बार एसोसिएशन की गुहार पर CJI ने दिया आदेश

सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए वकीलों की रिहाई के लिए सीजेआई सूर्यकांत ने अधिकारियों से बातचीत की। SCBA और SCAORA की अपील के बाद पुलिस ने वकीलों को छोड़ना शुरू किया और कई वकील सुप्रीम कोर्ट लौट गए।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Delhi Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए वकीलों की रिहाई के मामले में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने हस्तक्षेप किया। अधिकारियों से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए वकीलों को रिहा करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कई वकीलों को रिहा कर सुप्रीम कोर्ट वापस भेज दिया गया, जबकि बाकी की रिहाई की प्रक्रिया जारी थी।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके के दादी के निधन से परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में हैं CJP नेता ; अंतिम संस्कार में शामिल होने पर सस्पेंस

दरअसल, शनिवार को दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। इनमें सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली की अन्य अदालतों से जुड़े कुछ वकील भी शामिल थे। इस कार्रवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने सीजेआई सूर्यकांत से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की थी।

 

SCAORA के अध्यक्ष के अनुसार, सीजेआई ने संबंधित अधिकारियों से बात की और वकीलों की रिहाई को लेकर कदम उठाए गए। इसके बाद पुलिस ने वकीलों को छोड़ना शुरू कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने इस मामले में प्रस्ताव पारित कर प्रदर्शन कर रहे वरिष्ठ और युवा वकीलों, खासकर महिला वकीलों के खिलाफ कथित तौर पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग और हिरासत में लिए जाने की खबरों पर चिंता जताई। एसोसिएशन ने सीजेआई से हिरासत में लिए गए वकीलों की स्थिति और सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और जिनकी हिरासत का वैध आधार नहीं है, उन्हें तत्काल रिहा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात करने का अनुरोध किया था।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया गया था। पुलिस की कार्रवाई और वकीलों की हिरासत के बाद मामले ने कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर ध्यान खींचा है।

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार और सरकार जाएंगी, फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...