ट्रेन की यात्रा सुगम हो और आखिरी मिनट की भागदौड़ न करना पड़े तो कितना सुखद हो। ये कमाल इस डिजिटल युग में बस एक लाइव अपडेट से संभव है।
Live Train Platform Tracking : ट्रेन की यात्रा सुगम हो और आखिरी मिनट की भागदौड़ न करना पड़े तो कितना सुखद हो। ये कमाल इस डिजिटल युग में बस एक लाइव अपडेट से संभव है। अब आप अपने मोबाइल फोन पर ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर और उसमें होने वाले अचानक बदलावों का लाइव अपडेट(Live Update) मिनटों में पा सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे। ट्रेन प्लेटफॉर्म के अचानक बदलने से होने वाली भागदौड़ से बचने के लिए मोबाइल आधारित ट्रैकिंग सिस्टम (Tracking system) इसी समस्या का हल है। इसकी मदद से आप स्टेशन पहुंचने से पहले ही यह जान सकते हैं कि आपकी ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर लगने वाली है और सीधे उसी प्लेटफॉर्म जाकर सेटेल हो सकते हैं।
मोबाइल पर लाइव अपडेट
आजकल के समय में भारतीय रेलवे का पूरा डेटा रियल-टाइम में अपडेट होता है। जैसे ही किसी स्टेशन मास्टर द्वारा ट्रेन का आगमन ट्रैक (Train arrival track) या प्लेटफॉर्म नंबर बदला जाता है, वह जानकारी रेलवे के सेंट्रल डेटाबेस (Central Database) में दर्ज हो जाती है।
इंटरनेट से जुड़े तमाम ऐप्स इसी लाइव डेटा को फेच (Fetch) करते हैं और आपकी स्क्रीन पर तुरंत सही प्लेटफॉर्म नंबर रिफ्लेक्ट (Platform number reflected) होने लगता है। इससे यात्रियों को पल-पल की सटीक जानकारी अपनी उंगलियों पर मिल जाती है।
रेलवे का नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) द्वारा संचालित है, इसलिए इस पर दी गई जानकारी सबसे ज्यादा सटीक होती है। इस ऐप में स्पॉट योर ट्रेन (Spot Your Train) या लाइव स्टेशन फीचर के जरिए आप किसी भी स्टेशन पर आने वाली ट्रेन का निर्धारित और वास्तविक प्लेटफॉर्म नंबर आसानी से देख सकते हैं।