1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Makar Sankranti 2025 : सीएम नीतीश कुमार चिराग पासवान के पार्टी दफ्तर से चूड़ा-दही भोज खाए बगैर लौटे, जानें पूरा मामला?

Makar Sankranti 2025 : सीएम नीतीश कुमार चिराग पासवान के पार्टी दफ्तर से चूड़ा-दही भोज खाए बगैर लौटे, जानें पूरा मामला?

Makar Sankranti 2025 : आज मक्रर संक्रांति (Makar Sankranti) हैं। पटना में सभी राजनीतिक दल अपने अपने पार्टी कार्यालय में चूड़ा-दही भोज का आयोजन करती है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) की पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय में भोज का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  को इसमें शामिल होने का न्यौता भी दिया गया था।

By santosh singh 
Updated Date

Makar Sankranti 2025 : आज मक्रर संक्रांति (Makar Sankranti) हैं। पटना में सभी राजनीतिक दल अपने अपने पार्टी कार्यालय में चूड़ा-दही भोज का आयोजन करती है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) की पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय में भोज का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  को इसमें शामिल होने का न्यौता भी दिया गया था। सीएम कार्यालय की ओर से सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के आने का समय समय 14 जनवरी दोपहर 12 बजे तक दिया गया था। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) दो घंटा पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय (LJP Ram Vilas’s State Office) पहुंच गए। लेकिन, इस दौरान चिराग पासवान (Chirag Paswan) मौजूद ही नहीं थे। 10 मिनट तक रुकने के बाद सीएम नीतीश कुमार रवाना हो गए।

पढ़ें :- देश बेचने के बाद अब भगवान श्रीराम के चढ़ावे पर भी डाका? आप सांसद संजय सिंह का गंभीर आरोप

चिराग पासवान खुद गायब दिखे

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप का दावा इस्राइल-ईरान युद्धविराम की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे, दोनों पक्षों को तत्काल रोकनी चाहिए गोलीबारी

इस घटना के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। तंज कसने वाले विपक्ष के नेता कहने लगे कि भोज में एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रित कर चिराग पासवान (Chirag Paswan) खुद गायब दिखे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  भोज में शामिल होने के लिए पहुंच गए लेकिन चिराग वहां नहीं पहुंच पाए।

पार्टी अध्यक्ष ने किया स्वागत

इधर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  का स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  भी 10 मिनट तक यहां रुके। पार्टी के नेताओं से बातचीत की। इसके बाद बिना भोज खाए ही सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  रवाना हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...