1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली में भी दिखेगा दिलचस्प मुकाबला, कांग्रेस और ‘आप’ की डील फाइनल!

Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली में भी दिखेगा दिलचस्प मुकाबला, कांग्रेस और ‘आप’ की डील फाइनल!

यूपी (UP) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से सीटों का समझौते होने के बाद कांग्रेस (Congress) की दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) से भी डील लगभग तय है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियों में गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौरे में है। आप-कांग्रेस (AAP-Congress) में सीटों सहमति बन गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी (UP) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से सीटों का समझौते होने के बाद कांग्रेस (Congress) की दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) से भी डील लगभग तय है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियों में गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौरे में है। आप-कांग्रेस (AAP-Congress) में सीटों सहमति बन गई है। अरविंद  केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

फरवरी के अंत या फिर मार्च के पहले सप्‍ताह में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की अध‍िसूचना जारी हो सकती है। इस संभावना को देखते हुए तमाम पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच, दिल्‍ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच चुनावी डील हो गई है। सूत्रों की मानें तो AAP 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस (Congress) के खाते में लोकसभा की 3 सीटें गई हैं। बता दें कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई मौकों पर कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे में देरी को लेकर नाखुशी जाहिर कर चुके थे। हालांकि, अब बतया जा रहा है कि दोनों दलों के बीच चुनावी गठजोड़ हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौर में चल रही थी। गुरुवार को दोनों पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई। सूत्रों का कहना है कि 4 सीटों पर AAP चुनाव लड़ सकती है, जबकि लोकसभा की 3 सीटों पर कांग्रेस (Congress)अपने उम्‍मीदवार उतारेगी। दिल्‍ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं। फिलहाल राष्‍ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों पर बीजेपी के सांसद हैं। इस बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) एकजुट होकर बीजेपी (BJP)को प्रदर्शन दोहराने से रोकने की कोशिश में जुटी हैं। मालूम हो कि दिल्‍ली में कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP)  कभी एक-दूसरे की विरोधी हुआ करती थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...