1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा की दूसरी लिस्ट 6 मार्च को, बीएस येदियुरप्पा बोले- परसों नाम हो जाएंगे फाइनल

Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा की दूसरी लिस्ट 6 मार्च को, बीएस येदियुरप्पा बोले- परसों नाम हो जाएंगे फाइनल

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए भाजपा (BJP) की दूसरी लिस्ट बुधवार (6 मार्च) को आ सकती है। इस बात के संकेत भाजपा संसदीय बोर्ड (BJP Parliamentary Board) के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने सोमवार को दिए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए भाजपा (BJP) की दूसरी लिस्ट बुधवार (6 मार्च) को आ सकती है। इस बात के संकेत भाजपा संसदीय बोर्ड (BJP Parliamentary Board) के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने सोमवार को दिए हैं।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

येदियुरप्पा ने कहा कि वह केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) की बैठक में शामिल होने बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। संभवतः इसी दिन कर्नाटक सहित दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। मेरा मानना है कि परसों सूची फाइनल हो जाएगी। हालांकि, अंतिम फैसला वरिष्ठ नेता लेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...