1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आंध्र प्रदेश में INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

आंध्र प्रदेश में INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को देखते हुए इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के बीच आंध्र प्रदेश में सीट बंटवारे (Andhra Pradesh Congress Seat Sharing) को लेकर सहमति बन गई है। कांग्रेस ने सीपीएम और सीपीआई (Congress+CPI=CPM) को कितनी सीटें देने पर सहमति जताई है, ये क्लियर हो गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को देखते हुए इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के बीच आंध्र प्रदेश में सीट बंटवारे (Andhra Pradesh Congress Seat Sharing) को लेकर सहमति बन गई है। कांग्रेस ने सीपीएम और सीपीआई (Congress+CPI=CPM) को कितनी सीटें देने पर सहमति जताई है, ये क्लियर हो गया है। सीपीएम 1 लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ेगी, जबकि सीपीआई (CPI) 14 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ेगी। अराकू (आरक्षित) सीट से सीपीएम (CPM) चुनाव लड़ेगी। वहीं आठ विधानसभा सीटें भी CPM के खाते में आई हैं।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC ) की अध्यक्ष वाई. एस. शर्मिला ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में सीट-बंटवारे को लेकर बनी सहमति के तहत आगामी चुनाव लड़ने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) को एक लोकसभा और आठ विधानसभा सीट आवंटित की गई हैं। अराकू (आरक्षित) एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र है, जहां से CPM लोकसभा चुनाव लड़ेगी, जबकि विधानसभा क्षेत्रों में रामपचोडावरम, गन्नावरम, मंगलागिरि, कुरुप्पम, नेल्लोर टाउन, विजयवाड़ा सेंट्रल, गजुवाका और पन्याम शामिल हैं।

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

शर्मिला ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल CPM को लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024)  और आंध्र प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2024 (Andhra Pradesh State Assembly Elections 2024) में संसद और विधानसभा चुनाव दोनों लड़ने के लिए विशिष्ट निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किए गए हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), कांग्रेस और CPM आंध्र प्रदेश में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) गठबंधन में सहयोगी हैं। कांग्रेस ने पहले 126 विधानसभा और 11 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी, और एक लोकसभा और आठ विधानसभा सीट के लिए CPM के साथ सीट-बंटवारे का समझौता किया था। कांग्रेस ने आज सीट बंटवारे के संबंध में CPI के साथ भी इसी तरह की व्यवस्था की।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...