1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Elections 2024 : BJP उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीते,कांग्रेस उम्मीदवार का रद्द हो गया था नामांकन

Lok Sabha Elections 2024 : BJP उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीते,कांग्रेस उम्मीदवार का रद्द हो गया था नामांकन

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में गुजरात के सूरत में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल (BJP Candidate Mukesh Dalal) निर्विरोध जीत गए हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया था।

By santosh singh 
Updated Date

सूरत। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में गुजरात के सूरत में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल (BJP Candidate Mukesh Dalal) निर्विरोध जीत गए हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया था।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

 

नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन सभी आठ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी पीछे खींच ली। इसके बाद बीजेपी के कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव आयोग की तरफ इसका ऐलान किया जाएगा। सूरत में एक दिन पहले कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी (Nilesh Kumbhani) का पर्चा रद्द होने पर समीकरण बदल गए थे। बीएसपी (BSP) के कैंडिडेट प्यारे लाल भारती से सबसे आखिरी में पर्चा वापस लिया। मुकेश दलाल को बीजेपी के प्रदेश प्रमुख सीआर पाटिल को करीबी और विश्वस्त माना जाता है। सूरत के इतिहास में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले दलाल पहले सांसद बने हैं।

कौन हैं मुकेश दलाल?

सूरत लोकसभा निर्विरोध जीते मुकेश दलाल सूरत बीजेपी के महासचिव है। मोढ वणिक समुदाय से आने वाले मुकेश दलाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के विश्वस्त माने जाते हैं। वह वर्तमान में एसडीसीए समिति के सदस्य हैं। वह सूरत नगर निगम (एसएमसी) के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले दलाल बीजेपी युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर काम कर चुके हैं। दलाल एसएमसी में 3 बार पार्षद, 5 बार स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे। दलाल सूरत पीपुल्स कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने कॉमर्स में स्नातक और एलएलबी, एमबीए फाइनेंस की पढ़ाई की है। दलाल 1981 से बीजेपी से जुड़े थे।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...