1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. लो ! अब मध्यप्रदेश में हावी हो रहे है ’मछली माफिया’…….!

लो ! अब मध्यप्रदेश में हावी हो रहे है ’मछली माफिया’…….!

भोपाल। क्या मध्यप्रदेश में अब अन्य तरह के माफियाओं के साथ मछली माफिया भी हावी हो रहे है...! हालांकि इस प्रश्न का जवाब ढूंढने में समय लगेगा लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जरूर कहा है कि प्रदेश में शराब, नशा, शिक्षा माफियाओं की तरह ही मछली माफिया भी सक्रिय हो रहे है और इसकी शिकायत सीएम डॉक्टर मोहन यादव से की जाएगी।

By Shital Kumar 
Updated Date

 

पढ़ें :- मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! देश के 18 राज्यों में भारी बारिश का 'हाई अलर्ट', जानिए अपने राज्य का हाल

जीतू पटवारी के पास  शिकायत लेकर पहुंचा एक व्यक्ति

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पास एक व्यक्ति ये शिकायत लेकर पहुंचा कि छतरपुर जिले में तालाब डैम आदि पर मछली माफिया का अतिक्रमण होता जा रहा है। उस व्यक्ति ने कहा कि ये माफिया वहां करोड़ों रुपए देकर अधिकारियों को अपनी तरफ कर लेते हैं और इसके बाद तालाब डैम पर उनका पूरा कब्जा हो जाता है। इसे लेकर शिकायतकर्ता ने एक शिकायतपत्र भी सौंपा है।

 

शराब और नशे को लेकर सरकार को घेर चुकी है कांग्रेस

पढ़ें :- Nepal Floods : नेपाल बाढ़ की दर्दभरी कहानी, भोपाल के एक परिवार के 29 लोग लापता , गोसाईकुंडा गए थेघूमने

बता दें कि कांग्रेस लगातार मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाती आई है। इससे पहले भी वो शराब और नशे को लेकर सरकार को घेर चुकी है। विपक्ष का कहना है कि पूरा प्रदेश माफिया के चंगुल में फंसा है और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बीजेपी उन्हें बढ़ावा दे रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि अब तक मध्यप्रदेश में शिक्षा, खनिज, शराब, बालू, नशा माफिया जैसे कई तरह के माफिया सक्रिय थे, लेकिन पहली बार सुना है कि अब यहां मछली माफिया को भी संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि ये सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है और यहां माफियाराज हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...