LPG Price Hike : आज 1 मई से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की है। एक झटके में कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमत 993 रुपये बढ़ा दी गईं हैं। हालांकि, 14 किलों वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है।

इंडियन ऑयल (IOC) की जारी नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर 2,078 रुपये की बजाय 3,071.50 रुपये का मिलेगा। वहीं, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर अब 3024 रुपये मिलेगा, जो पहले 2031 रुपये में मिल रहा था। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 3205 रुपये और चेन्नई में 3237 रुपये हो गयी है। एक न्यूज चैनल की वेबसाइट की खबर के अनुसार, 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर 810 रुपये कर दिये गए हैं।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहाँ जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है। सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?”
सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहाँ जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।
पढ़ें :- घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका
सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 1, 2026