DC vs RR Match Preview : आईपीएल 2026 में सभी टीमों के लिए उस अहम दौर की शुरुआत हो गयी है, जहां हर एक हार और जीत उनके प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता तय करेगी। इसी कड़ी में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक अहम मैच खेला जाना है। इस मैच में जीत दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है।
RR vs DC Match Preview : आईपीएल 2026 में सभी टीमों के लिए उस अहम दौर की शुरुआत हो गयी है, जहां हर एक हार और जीत उनके प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता तय करेगी। इसी कड़ी में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक अहम मैच खेला जाना है। इस मैच में जीत दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है।
दरअसल, IPL 2026 सीज़न की शुरुआत जीत से करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी अब उतर चुकी है। टीमों को अपने पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद उसके प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन हो गया है। अगर दिल्ली शुक्रवार को जीत दर्ज करती है तो उसकी उम्मीदें जिंदा रहने वाली हैं। लेकिन हार उसकी मुश्किलें और बढ़ा देगी। इस बीच, दिल्ली के लिए बड़ी राहत की खबर यह है कि मिशेल स्टार्क की टीम में वापसी हो चुकी है।
दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स के पास पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का सुनहर मौका है। अगर वह दिल्ली को हराने में सफल रहते हैं तो 10 मैचों में 14 अंकों के साथ टॉप पहुंच जाएंगे। ऐसे में उनके प्लेऑफ पहुंचने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। फिलहाल, उनकी नजरें टॉप-2 में खत्म करने की होगी। जिससे राजस्थान को क्वालिफार खेलने का मौका मिलेगा।