1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Fire: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, आर्थिक मदद का भी किया एलान

Lucknow Fire: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, आर्थिक मदद का भी किया एलान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने सबको झंकझोर दिया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें सबसे ज्यादा छात्र शामिल हैं। वहीं, घटना के बाद सीएम योगी अपना कार्यक्रम स्थगित कर लखनऊ पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही घटनास्थल का भी जायजा लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने सबको झंकझोर दिया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें सबसे ज्यादा छात्र शामिल हैं। वहीं, घटना के बाद सीएम योगी अपना कार्यक्रम स्थगित कर लखनऊ पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही घटनास्थल का भी जायजा लिया।

पढ़ें :- अस्पताल गेट पर प्रसव का मामला: भदोही के भ्रष्टाचारी CMO डॉ. संतोष कुमार चक पर आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, कन्या भ्रूण हत्या कराने वालों से लग चुके हैं साठगांठ के आरोप

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ के एनिमेशन सेंटर में हुए अग्निकांड के घायलों से मुलाकात की और उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। वह सबसे पहले आग की घटना स्थल का दौरा करेंगे। वहां वह स्थिति का आकलन करेंगे। इसके बाद वह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी जाएंगे। वहां वह घायलों से मिलेंगे और उनकी हालत के बारे में जानकारी लेंगे।

सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का एलान
पीएम मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भी अलीगंज कोचिंग सेंटर आग की घटना में मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी। घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।

 

पढ़ें :- योगी सरकार पीडियाट्रिक ट्रॉमा इंटीग्रेशन से हर साल बचाएगी करीब 1,800 जानें, तैयार किया बाल ट्रॉमा केयर को इमरजेंसी स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने का रोडमैप

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...