1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ: मस्जिद के इमाम से पत्नि के अवैध संबंध, जहर देकर बच्चो को मारने की साजिश, पति ने दर्ज कराई FIR

लखनऊ: मस्जिद के इमाम से पत्नि के अवैध संबंध, जहर देकर बच्चो को मारने की साजिश, पति ने दर्ज कराई FIR

पीड़ित का आरोप है कि कई बार उसने पत्नी के मोबाइल में इमाम के साथ व्हाट्सऐप चैट देखी थी। शक गहराने पर उसने उन चैट्स को अपने सिस्टम में सेव कर लिया। इसके बाद उसने घर के एक कमरे में गुप्त कैमरा भी लगवा दिया। उसका दावा है कि कैमरे में पत्नी और इमाम की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड हुई हैं...

By Harsh 
Updated Date

lUCKNOW: लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक परिवारिक विवाद ने बड़ा मोड़ ले लिया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मोहल्ले की मस्जिद के इमाम पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी के इमाम से अवैध संबंध थे और दोनों मिलकर उसे तथा उसके बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे थे।

पढ़ें :- ‘फूलन देवी बनकर बदला लूंगी....अपने जलते घर को देखकर युवती हुई आगबबूला, वीडिओ हुआ वायरल

पीड़ित के मुताबिक उसकी शादी साल 2013 में सीतापुर की रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। उसने बताया कि करीब दो साल पहले मोहल्ले की मस्जिद का इमाम सनाउल्ला बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने उनके घर आने लगा था। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे उसे पत्नी और इमाम की गतिविधियों पर शक होने लगा।

मोबाइल चैट और हिडन कैमरे से बढ़ा शक

पीड़ित का आरोप है कि कई बार उसने पत्नी के मोबाइल में इमाम के साथ व्हाट्सऐप चैट देखी थी। शक गहराने पर उसने उन चैट्स को अपने सिस्टम में सेव कर लिया। इसके बाद उसने घर के एक कमरे में गुप्त कैमरा भी लगवा दिया। उसका दावा है कि कैमरे में पत्नी और इमाम की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड हुई हैं। पीड़ित ने बताया कि जिस कमरे में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया जाता था, वहीं दोनों मुलाकात करते थे।

‘जहर देकर खत्म करने’ की साजिश का आरोप

पढ़ें :- PUBG पर हुई महिला से दोस्ती, फैजाबाद में कोर्ट मैरिज: लखनऊ से फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

व्यक्ति का कहना है कि 28 अप्रैल 2026 को उसने पत्नी और इमाम के बीच हुई एक चैट देखी, जिसमें परिवार को जहर देकर मारने जैसी बातें लिखी थीं। इसके बाद वह अपने पिता, बहनोई और भांजे के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि वहां पत्नी और इमाम को आपत्तिजनक हालत में देखा गया। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

जेवर और नकदी ले जाने का भी आरोप

पीड़ित ने पत्नी पर घर से करीब 17 तोला सोना और लगभग 10 लाख रुपये नकद लेकर जाने का आरोप भी लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी मायके जाते समय यह सामान अपने साथ ले गई। मामले को लेकर अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...