1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : लखनऊ में गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की युवतियां कहीं जासूस तो नहीं… खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Lucknow News : लखनऊ में गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की युवतियां कहीं जासूस तो नहीं… खुफिया एजेंसियां अलर्ट

उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की होलिडा (Holida) और नीलोफर (Nilofer) के अवैध रूप से राजधानी लखनऊ में रहने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इनके पास पासपोर्ट और वीजा भी नहीं मिला है। ऐसे में दोनों दिल्ली से यहां पहुंचीं कैसे? इसके बारे में जानकारी की जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की होलिडा (Holida) और नीलोफर (Nilofer) के अवैध रूप से राजधानी लखनऊ में रहने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इनके पास पासपोर्ट और वीजा भी नहीं मिला है। ऐसे में दोनों दिल्ली से यहां पहुंचीं कैसे? इसके बारे में जानकारी की जा रही है।

पढ़ें :- भलुअनी:परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

लोलो के खिलाफ उज्बेकिस्तान में जारी हो चुका है लुकआउट नोटिस

सूत्रों का कहना है कि दोनों युवतियां कब से और किन-किन शहरों में रह रही हैं? इसका पता लगाया जा रहा है। जासूसी के बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है। खुफिया एजेंसियां इसे लेकर अलर्ट हो गई हैं। माना जा रहा है कि दोनों युवतियों से खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ करेंगी। खास बात यह है कि दोनों को लखनऊ में लाने वाली और यहां के लोगों से परिचय कराने वाली लोलो के खिलाफ उज्बेकिस्तान में लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) भी जारी हो चुका है। फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की टीम उसके बारे में पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने जब छापा मारा था, तब लोलो भी वहीं दूसरे कमरे में थी। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही वह भाग निकली।

होटल में उज्बेकिस्तान की महिला का मिला था शव 

बता दें कि हाल ही में विभूतिखंड के एक होटल में उज्बेकिस्तान की महिला का शव मिला था। उसकी रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। उधर, मामले के विवेचक महेश कुमार सिंह (Investigator Mahesh Kumar Singh) का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...