1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सड़क पर बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, सिपाही ने तुरंत CPR देकर बचाई जान: सोशल मीडिया में हो रही खूब तारीफ

सड़क पर बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, सिपाही ने तुरंत CPR देकर बचाई जान: सोशल मीडिया में हो रही खूब तारीफ

लखनऊ के रहीमनगर में रविवार को एक पुलिसकर्मी की तत्परता ने बुजुर्ग की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। सब्जी खरीदने निकले अनिल कुमार अचानक सीने में तेज दर्द होने के बाद सड़क पर गिर पड़े। आसपास लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही रहीमनगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही संदीप यादव उनके पास पहुंच गए...

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ के रहीमनगर में रविवार को एक पुलिसकर्मी की तत्परता ने बुजुर्ग की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। सब्जी खरीदने निकले अनिल कुमार अचानक सीने में तेज दर्द होने के बाद सड़क पर गिर पड़े। आसपास लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही रहीमनगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही संदीप यादव उनके पास पहुंच गए। उन्होंने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। करीब दो मिनट की कोशिश के बाद बुजुर्ग की हालत में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

पढ़ें :- मासूम को न्याय दिलाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, दोषी को फांसी देने की उठाई मांग

आलू खरीदकर आगे बढ़े, तभी बिगड़ी तबीयत

महानगर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के मुताबिक अनिल कुमार महानगर सेक्टर-सी के निवासी हैं। रविवार दोपहर वह रहीमनगर में सब्जी खरीदने आए थे। एक दुकान से आलू लेने के बाद वह आगे बढ़े ही थे कि अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह सड़क पर गिर पड़े।

यह देखकर आसपास मौजूद लोग उनके पास जुटने लगे। इसी दौरान संदीप यादव ने स्थिति संभाली और बिना देर किए सीपीआर देना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ से दो मिनट तक प्रयास करने के बाद बुजुर्ग की हालत में सुधार के संकेत मिले। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और परिवार को भी सूचना दी गई।

बेटे को फोन कर दी जानकारी, घर तक पहुंचाने में भी की मदद

पढ़ें :- भारत के युवाओं के योग्य योजक के रूप में प्रधानमंत्री जी हम सबके बीच हैं, जिन्होंने Skill India महाअभियान का किया था शुभारंभ: सीएम योगी

इलाज के बाद अनिल कुमार की हालत सामान्य हुई तो उन्होंने पुलिसकर्मी को अपने बेटे सिद्धांत का मोबाइल नंबर दिया। संदीप यादव ने फोन करके उन्हें पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही सिद्धांत अस्पताल पहुंचे। बाद में पुलिसकर्मियों ने परिवार की मदद से अनिल कुमार को घर पहुंचाया। घर लौटते समय बुजुर्ग ने सिपाही को आशीर्वाद देते हुए कहा, ‘जुग-जुग जियो बेटा।’ उनके बेटे सिद्धांत ने भी हाथ जोड़कर सिपाही और लखनऊ पुलिस का आभार जताया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद संदीप यादव की खूब सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि संकट के समय उनकी तत्परता और सूझबूझ ने एक परिवार को बड़ी परेशानी से बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...