सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तिथि माता लक्ष्मी को समर्पित होती है।
इसी प्रकार इस दिन सूर्य भगवान को जल देने से यश और कीर्ति में वृद्धि होती है और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानें इस दिन आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए ।
तिथि और शुभ समय
वैदिक पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा की तिथि 1 फरवरी को सुबह 3 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। हालांकि सनातन परंपरा में पर्व और व्रतों की तिथि का निर्धारण सूर्योदय के आधार पर किया जाता है, इसलिए माघ पूर्णिमा का पर्व वर्ष 2026 में 2 फरवरी को मनाया जाएगा।
माघ पूर्णिमा 2026 पर शुभ योग
माघ पूर्णिमा के दिन रवि पुष्य नक्षत्र के साथ ही प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। साल 2026 में माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी राशि कर्क में विराजमान होंगे।
उपाय
इस दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान करें। स्नान के बाद सूर्य अष्टकम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और धन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।
उगते सूर्य के दर्शन का भी विशेष महत्व है। तांबे के लोटे में जल, अक्षत और पीला चंदन डालकर सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए।
भगवान नारायण के अमोघ मंत्र का जाप करें और पूजा स्थल पर घी का दीपक जलाएं।