1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Mahadev App : लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mahadev App : लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Former CM of Chhattisgarh Bhupesh Baghel) के खिलाफ महादेव एप (Mahadev App) मामले में रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offenses Wing) ने बघेल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Former CM of Chhattisgarh Bhupesh Baghel) के खिलाफ महादेव एप (Mahadev App) मामले में रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offenses Wing) ने बघेल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज किया गया है।  सूत्रों के मुताबिक, भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और 21 अन्य के खिलाफ चार मार्च को मामला दर्ज किया गया था। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले ये मामला कांग्रेस नेता के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है।

पढ़ें :- गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के छूट रहे पसीने: खरगे

पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Former CM of Chhattisgarh Bhupesh Baghel) के खिलाफ पुलिस की एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...