1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh 2025 : प्रयागराज कुंभ क्षेत्र में बने अस्थायी अस्पताल में जन्मा पहला बच्चा, बच्चे का नाम रखा गया महाकुंभ

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज कुंभ क्षेत्र में बने अस्थायी अस्पताल में जन्मा पहला बच्चा, बच्चे का नाम रखा गया महाकुंभ

यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी अस्पताल (Temporary Hospital) में सोमवार को पहला बच्चा जन्मा। इस अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक प्रसव होने से सभी खुश हैं। अस्पताल की मेट्रन ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी अस्पताल (Temporary Hospital) में सोमवार को पहला बच्चा जन्मा। इस अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक प्रसव होने से सभी खुश हैं। अस्पताल की मेट्रन ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चूंकि बच्चे का जन्म यहीं हुआ है, इसलिए उसका नाम महाकुंभ (Mahakumbh) रखा गया है।

पढ़ें :- Loco Pilot In The Railways: रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए जानें, ​कैसे करें 12वीं के बाद तैयारी?

पढ़ें :- Philippines Earthquake : फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट,अब 15 की मौत, 200 घायल

प्रयागराज के महाकुम्भ सेंट्रल हॉस्पिटल में पहला बच्चा हुआ पैदा, मां और बेटा दोनों स्वस्थ महाकुम्भ सेंट्रल हॉस्पिटल ने अपनी पहली डिलीवरी के साथ इतिहास रच दिया। 20 वर्षीय मां सोनम ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मैट्रन राम सिंह ने इस सफल डिलीवरी पर खुशी जाहिर की और इसे महाकुम्भ मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। स्टाफ और अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...