1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘महालक्ष्मी योजना’ आधी आबादी के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की है गारंटी : राहुल गांधी

‘महालक्ष्मी योजना’ आधी आबादी के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की है गारंटी : राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार का एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश की हर गरीब महिला को ‘महालक्ष्मी योजना’ (Mahalakshmi Yojana) बहुत ध्यान से समझने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर गरीब परिवार की एक महिला को महालक्ष्मी मान कर उनके खाते में साल के 1 लाख रुपये डालने का संकल्प लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार का एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश की हर गरीब महिला को ‘महालक्ष्मी योजना’ (Mahalakshmi Yojana) बहुत ध्यान से समझने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर गरीब परिवार की एक महिला को महालक्ष्मी मान कर उनके खाते में साल के 1 लाख रुपये डालने का संकल्प लिया है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

महिलाएं ‘घर का बैंक’ होती हैं जिनके पास गया एक-एक रुपया परिवार को मज़बूत बनाने में ही लगता है और मज़बूत परिवार ही मज़बूत समाज का आधार हैं। महिला को अब किसी के आगे हाथ फैलाने या नज़र झुकाने की ज़रूरत नहीं होगी। पढ़ाई, कमाई और दवाई का बोझ घर की महिला खुद अपने कंधों पर उठाने में सक्षम होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथ में एक लाख का मतलब परिवार के सामने अचानक आई किसी विपदा से निपटने का इंश्योरेंस भी है। यह योजना बड़ी संख्या में छोटे निवेश वाले बिजनेस शुरू करने में सहायक बन कर गांव-गांव महिलाओं को उद्यमी भी बनाएगी।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा​ कि कांग्रेस देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए महिलाओं की आकांक्षाओं में निवेश पर विश्वास रखती है। महालक्ष्मी सिर्फ एक योजना नहीं है बल्कि आधी आबादी के बेहतर स्वास्थ्य,सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की गारंटी है। संघर्ष के दिन खत्म हुए, अब खुशियां आपका इंतज़ार कर रही हैं।

पढ़ें :- DRDO Pralay missile : डीआरडीओ ने किया प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण , दुश्मन के लिए बनेगी चुनौती
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...