1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पिंपरी चिंचवड़ में अवैध धार्मिक ढांचों पर चला बुलडोजर, विरोध में भारी पथराव के बाद 18 पुलिसकर्मी घायल

पिंपरी चिंचवड़ में अवैध धार्मिक ढांचों पर चला बुलडोजर, विरोध में भारी पथराव के बाद 18 पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) ने चिखली के कुदलवाड़ी इलाके में बिना अनुमति के बने 11 अवैध धार्मिक ढांचों को जमींदोज कर दिया है। सोमवार और मंगलवार (8-9 जून) की दरमियानी रात..

By Harsh 
Updated Date

पुणे: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) ने चिखली के कुदलवाड़ी इलाके में बिना अनुमति के बने 11 अवैध धार्मिक ढांचों को जमींदोज कर दिया है। सोमवार और मंगलवार (8-9 जून) की दरमियानी रात भारी पुलिस सुरक्षा के बीच चली इस बड़ी कार्रवाई में 5 मस्जिदें, 5 मंदिर और एक मंदिर से जुड़ा अखाड़ा ढहाया गया। इस इलाके में कुल 21 अवैध धार्मिक ढांचे चिन्हित हैं, जिनमें से 11 पर प्रशासन का बुलडोजर चला।

पढ़ें :- पुणे में भारी बारिश का कहर: पिंपरी-चिंचवड़ में कचरे का ढेर गिरने से इमारत ढही, 16 लोगों के दबे होने की आशंका

इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ हिंसक हो गई और उन्होंने डिमोलिशन टीम व पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक झड़प में 18 पुलिसकर्मियों समेत कुल 19 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद हालात पर काबू पाने और शांति बहाल करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से दो उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि हिंसा और पथराव में शामिल करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह केस सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने, गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने और दंगा भड़काने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS), महाराष्ट्र पुलिस एक्ट और प्रॉपर्टी डिफेसमेंट प्रिवेंशन एक्ट के तहत दर्ज हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...