1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर लगाएं ये तीन पौधे , महादेव की कृपा बरसेगी

Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर लगाएं ये तीन पौधे , महादेव की कृपा बरसेगी

महाशिवरात्रि के महापर्व पर शिव आराधना की ​बहुत महिमा है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025, बुधवार को त्रिग्रही योग में मनाया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि के महापर्व पर शिव आराधना की ​बहुत महिमा है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025, बुधवार को त्रिग्रही योग में मनाया जाएगा।  महाशिवरात्रि के दिन शिव के लिए रात्रि जागरण, जीवन का जागरण बन जाता है। ज्योतिष शास्त्र में महाशिवरात्रि पर कई विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों में भगवान भोलेनाथ के प्रिय पौधे लगाने का विशेष फल है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

बेलपत्र का पौधा
भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय हैं। बेलपत्र के बगैर भोले भंडारी की पूजा पूरी नहीं होती है। महाशिवरात्रि के दिन अपने घर में बेलपत्र का पौधा लगाएं। पूजा के लिए बेलपत्र को कभी भी टहनी समेत नहीं तोड़ना चाहिए। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक, इसे घर के उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। बेलपत्र के पौधे से जुड़ी कुछ खास बातेंः
बेलपत्र के पौधे को घर के आंगन में लगाने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करतीं।

धतूरे का पौधा
भगवान शिव की पूजा में भांग और धतूरा चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए लेकिन धतूरा एक मात्र ऐसा कांटेदार पौधा  है जिसे लगाने से समृद्धि में वृद्धि होती है।

मोगरे का पौधा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन मोगरे का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मोगरे के फूल माता पार्वती को अत्यंत प्रिय हैं। माता पार्वती की पूजा में मोगरे को फूल जरूर चढ़ाना चाहिए।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...