भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए इस साल 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
Mahashivratri 2026 : भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए इस साल 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भगवान महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त्रण इस दिन व्रत उपवास का पालन करते है। महाशिवरात्रि के व्रत में कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि का व्रत रखने पर मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और शादीशुदा लोगों को अच्छे वैवाहिक जीवन का वरदान मिलता है। कुछ वर्जित चीजों को खाने की मनाही भी इस व्रत में होती है।आइये जानते है।
महाशिवरात्रि व्रत के दौरान कुछ भक्त पूरा दिन शिव की आराधना करते हैं और निराहार रहते हैं, कुछ भक्त फलों का सेवन करते हैं। इस व्रत में फलों का सेवन कर सकते हैं। शरीर को कमजोरी से बचाने के लिए और पूरे दिन डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप फल, जूस आदि का सेवन कर सकते हैं।
इस दिन मांसाहार और भारी भोजन खाने की मनाही होती है। शिवरात्रि के व्रत के भोजन में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। व्रत में साधारण नमक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, इसकी जगह पर सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। शिवरात्रि व्रत गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बीमार लोगों और बुजुर्गों को रखने से बचना चाहिए।