1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra BE 6 Batman Edition सिर्फ 135 सेकंड में बिकी, हाई डिमांड के बाद फिर शुरू होगी बुकिंग

Mahindra BE 6 Batman Edition सिर्फ 135 सेकंड में बिकी, हाई डिमांड के बाद फिर शुरू होगी बुकिंग

Mahindra कंपनी ने अपनी BE 6 Batman Edition को लेकर बड़ी खबर दी है। वार्नर ब्रदर्स के साथ मिलकर बनाई गई SUV की सभी गाड़ियां सिर्फ 135 सेकंड में ही बिक गई थीं। यह कार मशहूर फिल्म The Dark Knight से प्रेरित है। पहली बार बुकिंग चूक जाने वाले फैंस सोशल मीडिया पर लगातार महिंद्रा (Mahindra) से इसे दोबारा लाने की मांग कर रहे थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। Mahindra कंपनी ने अपनी BE 6 Batman Edition को लेकर बड़ी खबर दी है। वार्नर ब्रदर्स के साथ मिलकर बनाई गई SUV की सभी गाड़ियां सिर्फ 135 सेकंड में ही बिक गई थीं। यह कार मशहूर फिल्म The Dark Knight से प्रेरित है। पहली बार बुकिंग चूक जाने वाले फैंस सोशल मीडिया पर लगातार महिंद्रा (Mahindra) से इसे दोबारा लाने की मांग कर रहे थे। इसलिए महिंद्रा (Mahindra) ने सीमित समय के लिए दोबारा बुकिंग खोलने का फैसला किया है।

पढ़ें :- भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 2026 में होने वाले इलेक्ट्रिक, पेट्रोल व डीजल वाहनों की होगी होड़

कब शुरू होगी बुकिंग?

6 मार्च शुक्रवार से आप Mahindra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद बता सकते हैं कि आपको कौन सा मॉडल या फीचर चाहिए। 10 मार्च सुबह 11 बजे से बुकिंग शुरू होगी जो सिर्फ एक दिन के लिए ही खुली रहेगी। इसके बाद, 10 अप्रैल 2026 से कार की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इसकी कीमत 28.49 लाख (एक्स-शोरूम) है।

इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

बता दें कि जिन लोगों के पास पहले से यह बैटमैन कार है अगर वे किसी को यह SUV खरीदने के लिए रेफर करते हैं तो नई कार की डिलीवरी जल्दी दी जाएगी। यह खास एडिशन Mahindra BE 6 से टॉप मॉडल पर बना है और इसमें 79 kWh की बैटरी लगी है।

कैसा है इसका डिजाइन?

महिंद्रा BE 6 बैटमैन ए़डिसन की पूरी बॉडी सैटिन मैट ब्लैक रंग की है। कार में 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स लगाए लगाए गए हैं जिससे सड़कों पर इसका लुक काफी मस्कुलर आता है। इसके सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स को सुनहरे रंग से रंगा गया है। गाड़ी के पिछले हिस्से पर BE 6 The Dark Knight का खास लोगो दिया गया है।

पहियों के हब कैप्स, आगे के पैनल, पिछले बंपर और खिड़िकियों पर द डार्क नाइट वाला बैटमैन लोगो लगाया गया है। SUV की छत पर भी बैटमैन का बड़ा निशान बना है। एक और मजेदार फीचर इसके कारपेट लैंप्स में है जो अंधेरे में जमीन पर बैटमैन का लोगो प्रोजेक्ट करते हैं।

कैसा है इसका इंटीरियर?

इसका Interior आपको किसी सुपरहीरो की फिल्म जैसा फील देगा। इसके डैशबोर्ड पर सुनहरे रंग की Batman Edition प्लेट लगी है जो इसे प्रीमियम बनाती है। ड्राइवर सीट के पास का हिस्सा गहरे काले रंग के लेदर से बना है जिस पर Gold Halo दी गई है।

गाड़ी के अंदर की चीजों को काफी बारीकी से सजाया गया है. इसकी स्टीयरिंग वहील, गियर कंट्रोल और यहां तक कि चाबी पर भी सुनहरी फिनिशिंग दी गई है। खास बात यह है कि कार के बूस्ट बटन, सीटों और अंदरूनी लेबल पर भी The Dark Knight वाला लोगो बना हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...