1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. महुआ मोइत्रा का दावा- TMC के बागी बीजेपी में विलय कर लें, क्योंकि वह नई पार्टी नहीं बना सकते

महुआ मोइत्रा का दावा- TMC के बागी बीजेपी में विलय कर लें, क्योंकि वह नई पार्टी नहीं बना सकते

TMC Turmoil : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद टीएमसी पूरी तरह बिखरने के कगार पर है, क्योंकि विधायकों के बाद अब ममता बनर्जी के सांसदों ने भी बगावत कर दी है और कहा जा रहा है कि टीएमसी के 20 लोकसभा सांसद सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। इस पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बागियों को बीजेपी में विलय करने की सलाह दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

दरअसल, टीएमसी में उठापटक के बीच सोमवार को पार्टी के 14 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की। सांसद और TMC की पूर्व नेता काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि लोकसभा के 28 सांसदों में से 20 ने एनडीए सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। इस दावे पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार प्रतिक्रिया दी है।

महुआ मोइत्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भले ही बागियों को 19 सांसद (2/3) मिल जाएं – जो उन्हें नहीं मिले हैं – तो भी एकमात्र विकल्प यही है कि वे अपनी पार्टी के 2/3 हिस्से के साथ BJP में विलय कर लें। भूपेंद्र यादव और लोकसभा स्पीकर कोई अलग राजनीतिक पार्टी या गुट नहीं बना सकते। सुभाष देसाई बनाम महाराष्ट्र के राज्यपाल के प्रधान सचिव (2023) मामले में 5 जजों की बेंच ने यह तय कर दिया था।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...