1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसने से बड़ा हादसा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसने से बड़ा हादसा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

झारखंड के धनबाद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हार पट्टी के पास आज रविवार सुबह अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान एक बड़ी खदान धंस गई। इस हादसे में मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग काफी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

धनबाद। झारखंड के धनबाद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हार पट्टी के पास आज रविवार सुबह अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान एक बड़ी खदान धंस गई। इस हादसे में मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग काफी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- पति ने पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी, सरकारी योजना का लाभ लेने का आरोप, FIR दर्ज

जलावन के लिए कोयला चुनते समय हुआ हादसा

स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज यानी 13 ​सितम्बर रविवार सुबह यहां के बट्टू बाबू बंगला के समीप स्थित खदान में कई स्थानीय ग्रामीण जलावन के लिए कोयला चुनने गए थे। इसी दौरान अचानक खदान की ऊपरी छत का हिस्सा भरभरा कर ढह गई। चाल धंसते ही वहां मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बचाव कार्य और प्रशासन की कार्रवाई

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे को हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। मलबे से निकाली गईं दो महिलाओं की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग भी मलबे में दबे हो सकते हैं, जिसके लिए राहत कार्य जारी है।

पढ़ें :- भाजपा के कद्दावर नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

इलाके में तनाव और आक्रोश

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के बाद से स्थानीय निवासियों में बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है, जिस पर प्रभावी रोक नहीं लगाए जाने के कारण आए दिन ऐसे जानलेवा हादसे हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं और साथ ही इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...