1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Honey Chilli Potato Recipe:घर में ऐसे बनाएं होटल रेस्टोरेंट जैसा हनी चिली पोटैटो, बच्चें उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Honey Chilli Potato Recipe:घर में ऐसे बनाएं होटल रेस्टोरेंट जैसा हनी चिली पोटैटो, बच्चें उंगलियां चाटते रह जाएंगे

इन दिनों स्ट्रीट फूड का काफी चलन बढ़ा है। कई लोगो को हनी चिली पोटैटो बहुत पंसद होता है। बच्चे अक्सर बाहर जाकर हनी चिली पोटैटो खाने की जिद करते हैं। रोज रोज बाहर का बच्चों को खिलाना सेहत खराब कर सकता है। आज हम आपको घर में ही हनी चिली पोटैटो बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं । तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

इन दिनों स्ट्रीट फूड का काफी चलन बढ़ा है। कई लोगो को हनी चिली पोटैटो बहुत पंसद होता है। बच्चे अक्सर बाहर जाकर हनी चिली पोटैटो खाने की जिद करते हैं। रोज रोज बाहर का बच्चों को खिलाना सेहत खराब कर सकता है। आज हम आपको घर में ही हनी चिली पोटैटो बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं । तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

घर में हनी चिली पोटैटो बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 आलू , टुकड़ों में कटा हुआ
3-4 टेबल स्पून मक्की का आटा/ मैदा
स्वादानुसार नमक
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
(डीप फ्राई करने के लिए) तेल
बेस बनाने के लिएः
1 टी स्पून तेल
2 (डंठल के साथ कटी हुई) हरी प्याज़
1 शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट
2 टेबल स्पून शहद
स्वादानुसार नमक
¼ टी स्पून सोया सॉस
3 टी स्पून सफेद तिल
3 टी स्पून चिली सॉस

हनी चिली पोटैटो घर में बनाने का ये है तरीका

एक बाउल में मक्की का आटा या मैदा, नमक और लाल मिर्च पाउडर को एक साथ मिला लें। फिर इसमें कटे हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रहे, आलू पूरी तरह मिश्रण से लिपट जाने चाहिए। एक कढ़ाही में आलूओं को सुनहरे रंग के होने तक डीप फ्राई कर लें। साइड रख दें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

बेस बनाने के लिए

एक कढ़ाही में तेल, लहसुन का पेस्ट और हरे कटे प्याज़ डालकर तेज़ आंच पर एक मिनट के लिए भूनें। अब इसमें शिमला मिर्च, शहद, नमक, सोया सॉस और चिली सॉस डालें। दो से तीन मिनट के लिए हल्का भूनें।फिर इसमें तले हुए आलू और सफेद तिल डालकर अच्छी तरह मिला लें। गर्मा-गर्म परोसें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...