1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. बिना किसी झंझट के मिनटों में ऐसे बनाएं टेस्टी गाजर का हलवा, ये है बनाने का बहुत आसान तरीका

बिना किसी झंझट के मिनटों में ऐसे बनाएं टेस्टी गाजर का हलवा, ये है बनाने का बहुत आसान तरीका

सर्दियों के मौसम बाजार में चारो तरफ गाजर ही गाजर नजर आती है। गाजर का हलवा इसका बेहतरीन ऑप्शन है। कई लोगो को इसे बनाने में बहुत झंझट लगता है। लेकिन आज हम आपको गाजर का हलवा एकदम अलग स्टाइल में बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप बिना किसी झंझट में मिनटों में बना सकते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों के मौसम बाजार में चारो तरफ गाजर ही गाजर नजर आती है। गाजर का हलवा इसका बेहतरीन ऑप्शन है। कई लोगो को इसे बनाने में बहुत झंझट लगता है। लेकिन आज हम आपको गाजर का हलवा एकदम अलग स्टाइल में बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप बिना किसी झंझट में मिनटों में बना सकते हैं। स्वाद में एकदम मार्केट जैसा लगेगा। इसमें घंटों आपको इससे कढ़ाई में पकाना नहीं पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं गाजर का हलवा बनाने का तरीका।

पढ़ें :- Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

गाजर का हलवा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 किलो मोटी और लाल गाजर
1 लीटर फुल क्रीम दूध
2-3 पिसी हुई हरी इलायची
1-2 बड़े चम्मच देसी घी
आधा किलो चीनी
कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता

कुकर में गाजर का हलवा बनाने का तरीका

गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे 1 किलो पहले मोटी और लाल गाजर लें। गाजर को हल्की छील लें और फिर धोकर कद्दूकस कर लें। अब कुरक में गाजर डालकर रख दें और धीमी आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएं। इससे गाजर एकदम गल जाएंगी।

पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक

कुकर का प्रेशर निकलने के बाद खोलें और गाजर को मिक्स कर लें। अब अगर आप दूध से गाजर का हलवा बना रहे हैं तो इसके लिए 1 लीटर फुल क्रीम दूध को कड़ाही में डालकर पकाएं। जब दूध गाढ़ा होकर मावा जैसा बन जाए तो इसमें पकी हुई गाजर मिला दें।

अगर आपके पास मावा है तो पकी हुई गाजर में मावा मिला दें। अब इसमें आधा किलो चीनी या अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा चीनी मिला दें। सारी चीजों को मिक्स करते हुए पकाएं और 2-3 पिसी हुई हरी इलायची डाल दें।

जब गाजर का हलवा तैयार हो जाए तो इसमें 1-2 बड़े चम्मच देसी घी डाल दें। सारी चीजों को घी में अच्छी तरह मिक्स करें और फिर ऊपर से कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डाल दें। तैयार है एकदम स्वादिष्ट गाजर का हलवा।

आप घर आए मेहमानों को ये गाजर का हलवा जरूर खिलाएं। यकीन मानिए लोगों को विश्वास नहीं होगा कि आपने ये गाजर का हलवा इतनी आसानी से और घर में तैयार किया है। कुकर की जगह आप चाहें तो गाजर को कड़ाही में भी पका सकते हैं।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...