1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Make Tasty Tandoori Soya Chaap: घर में बिना किसी झंझट के आसानी से ऐसे बनाएं टेस्टी तंदूरी सोया चाप

Make Tasty Tandoori Soya Chaap: घर में बिना किसी झंझट के आसानी से ऐसे बनाएं टेस्टी तंदूरी सोया चाप

अगर आपको तंदूरी सोया चाप बहुत पसंद है और इसे खाने के लिए होटल रेस्टोरेंट जाना पड़ता है। तो आज हम आपको घर में ही तंदूरी सोया चाप बनाने का आसान का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप घर में ट्राई कर सकती है। इसे बनाने में भी कोई झंझट नहीं है, तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Make Tasty Tandoori Soya Chaap: अगर आपको तंदूरी सोया चाप बहुत पसंद है और इसे खाने के लिए होटल रेस्टोरेंट जाना पड़ता है। तो आज हम आपको घर में ही तंदूरी सोया चाप बनाने का आसान का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप घर में ट्राई कर सकती है। इसे बनाने में भी कोई झंझट नहीं है, तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

तंदूरी सोया चाप बनाने के लिए सामग्री:

– 6-8 सोया चाप स्टिक्स
– 1 कप दही (पानी निकला हुआ)
– 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
– 1 टेबल स्पून तंदूरी मसाला
– 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
– 1 टेबल स्पून गरम मसाला
– 1 टेबल स्पून नींबू का रस
– 2 टेबल स्पून कसूरी मेथी
– 1/2 कप कटी हुई हरी धनिया
– 1 टेबल स्पून तेल
– नमक स्वाद अनुसार
– 1/2 टेबल स्पून चाट मसाला (सर्व करने के लिए)

तंदूरी सोया चाप बनाने का तरीका

1. सोया चाप तैयार करें: सबसे पहले सोया चाप स्टिक्स को उबाल लें। इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें सोया चाप डालकर 10-12 मिनट तक उबालें। फिर चाप को निकालकर ठंडा होने दें और चाप के टुकड़े काट लें।

पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

2. मैरिनेशन तैयार करें: एक बर्तन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, तंदूरी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नींबू का रस, कसूरी मेथी, हरी धनिया, तेल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।

3. सोया चाप को मैरिनेट करें: उबले हुए सोया चाप के टुकड़ों को इस मैरिनेशन मिश्रण में डालकर अच्छे से लपेट लें। फिर इसे कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर मैरिनेट होने दें।

4. तंदूरी चाप पकाएं: तंदूर (या ओवन) को 180°C (350°F) पर प्रीहीट करें। मैरिनेटेड सोया चाप को तंदूर में रखें और 15-20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में सोया चाप को घुमा कर तेल लगाते जाएं, ताकि यह हर ओर से अच्छी तरह से पक जाए।

5. सर्व करें: तंदूरी सोया चाप को ओवन से निकालें, और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें। हरी चटनी और सलाद के साथ गरम-गरम परोसें। आपका तंदूरी सोया चाप तैयार है!

पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...