1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Malaysia-Thailand floods : मलेशिया और थाईलैंड में भीषण बाढ़ ,  12 लोगों की मौत

Malaysia-Thailand floods : मलेशिया और थाईलैंड में भीषण बाढ़ ,  12 लोगों की मौत

मलेशिया और पड़ोसी थाईलैंड में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Malaysia-Thailand floods : मलेशिया और पड़ोसी थाईलैंड में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खबरों के अनुसार उत्तरी मलेशिया में एक लाख 22 हजार से अधिक लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला गया है। जबकि दक्षिणी थाईलैंड में लगभग 13 हजार अन्य लोग भी विस्थापित हुए हैं।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ख्वाहिश पूरी, मिला नोबेल शांति पुरस्कार! वेनेजुएलाई नेता मारिया मचाडो ने किया भेंट

भीषण बाढ़  के कारण आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी है। बाढ़ और जलभराव में  फंसे हुए निवासियों को बचाने में मदद के लिए आपातकालीन सेवा कर्मियों को तैनात किया गया है और आश्रय प्रदान किया जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में शुरू हुई बाढ़ के कारण दोनों देशों में हजारों निवासियों को निकाला गया है। सोशल मीडिया और स्थानीय समाचारों के वीडियो में कारें और घर जलमग्न दिख रहे हैं और लोग कमर तक पानी में चल रहे हैं।

पड़ोसी फिलीपींस में नवम्बर माह में ही छह तूफान आए, जिससे व्यापक तबाही हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...