1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के दौरान घायल, पैर और कमर में लगी चोट, 3 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन

ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के दौरान घायल, पैर और कमर में लगी चोट, 3 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन

पश्चिम बंगाल की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग में चोट लगने के बाद उनकी चिकित्सा शुरू हो गई है। सेवक एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान वह घायल हो गईं। प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी के पैर और कमर में चोट है। कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भर्ती कराया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग में चोट लगने के बाद उनकी चिकित्सा शुरू हो गई है। सेवक एयरबेस पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान वह घायल हो गईं। प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी के पैर और कमर में चोट है। कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भर्ती कराया गया है। उनकी चिकित्सा के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन (3 Member Medical Board Constituted) किया गया है। फिजिककल मेडिसिन के डॉक्टर राजेश प्रमाणिक, डॉ आलेख पंडित (न्यूरो) और डॉ अर्चना सिन्हा ( रेडियोलॉजी) इस बोर्ड में हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : ममता सरकार को बड़ी राहत, शिक्षक भर्ती घोटाले की CBI जांच पर SC ने लगा दी रोक

हालांकि, कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री एम्बुलेंस में नहीं चढ़ीं। मुख्यमंत्री अपनी कार से एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital)  पहुंचीं। वहां उनकी शारीरिक स्थिति की जांच की जायेगी।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के लिए वुडबर्न वार्ड का साढ़े 12 नंबर केबिन तैयार किया गया है। वहां जांच की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इस बीच, कोलकाता पहुंचने के बाद ममता बनर्जी की चिकित्सा शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके पैर और कमर का एक्सरे किया जा रहा है। एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि चोट कितना गहरा है। इस बीच, कोलकाता के अस्पताल में पहुंचीं ममता बनर्जी को लड़खड़ाते हुए देखा गया है, हालांकि उन्होंने ह्वील चेयर पर बैठने से इनकार कर दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...