1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में पुलिस चौकी निर्माण पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का बड़ा बयान,कानून-व्यवस्था के लिए जरूरी कदम

संभल में पुलिस चौकी निर्माण पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का बड़ा बयान,कानून-व्यवस्था के लिए जरूरी कदम

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी को लेकर चल रहे विवाद पर शिया धर्मगुरु मौलाना जावेद हैदर जैदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पहल का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का एक अहम कदम बताया है। 

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी को लेकर चल रहे विवाद पर शिया धर्मगुरु मौलाना जावेद हैदर जैदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पहल का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का एक अहम कदम बताया है।

पढ़ें :- कैंसर की 137 दवाओं की कीमतें होंगी कम, 9 नवंबर से नए दाम लागू; जानें अस्पताल के बिल पर असर

मौलाना का समर्थन

मौलाना जावेद हैदर जैदी ने कहा,कि किसी भी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी का निर्माण आवश्यक है। इस पर सवाल उठाना अनुचित है और समाज में गलत संदेश देता है। उन्होंने संविधान का पालन करने और सभी समुदायों के बीच सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पुलिस की निष्पक्षता पर जोर

हाल ही में संभल के एक पुलिस अधिकारी द्वारा धार्मिक आयोजन में गदा लेकर जय बजरंगबली के नारे लगाने की घटना को मौलाना ने अनुचित बताया। उन्होंने कहा, कि पुलिस का काम सभी धर्मों के प्रति समान दृष्टिकोण रखना है। इस प्रकार की गतिविधियां समाज में भेदभाव और असंतुलन को बढ़ावा दे सकती हैं। पुलिस को अपनी भूमिका में निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026 : अशोक मलिक ने पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला मेडल, मनीष नरवाल ने शूटिंग में जीता सिल्वर

सनातन बोर्ड पर भी प्रतिक्रिया

मौलाना ने वक्फ बोर्ड और प्रस्तावित सनातन बोर्ड को लेकर कहा, कि यदि हिंदू समाज को अपनी संपत्तियों और अधिकारों की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड की जरूरत महसूस होती है, तो इसे बनाने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यह कदम सभी समुदायों को उनके अधिकारों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करेगा।

साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश

मौलाना ने देशवासियों से अपील की कि वे संविधान का सम्मान करें और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा, “भारत सभी धर्मों और समुदायों के लिए समान है। हमें विवादों को बढ़ाने के बजाय शांति और भाईचारे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

मौलाना जावेद हैदर जैदी ने संभल में पुलिस चौकी निर्माण का समर्थन करते हुए इसे कानून-व्यवस्था के हित में आवश्यक कदम बताया है। उनके बयान ने धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज में एकता और शांति बनाए रखने का संदेश दिया है।

पढ़ें :- ‘सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं कुछ लोग’, संघ प्रमुख भागवत का बयान चर्चा में

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...