1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mega Savings : नेक्सन, ब्रेजा, वेन्यू के टक्कर वाली इस SUV पर पाएं 93000 रुपये की छूट, कार में है 6-एयरबैग की सेफ्टी

Mega Savings : नेक्सन, ब्रेजा, वेन्यू के टक्कर वाली इस SUV पर पाएं 93000 रुपये की छूट, कार में है 6-एयरबैग की सेफ्टी

Mega Savings : देश की फास्टेस्ट-सेलिंग एसयूवी में से एक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) पर जनवरी, 2024 में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, MY 2024 मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx) पर ग्राहक इस दौरान अधिकतम 93,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Mega Savings : देश की फास्टेस्ट-सेलिंग एसयूवी में से एक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) पर जनवरी, 2024 में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, MY 2024 मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx) पर ग्राहक इस दौरान अधिकतम 93,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

पढ़ें :- Hardik Pandya's Car Collection : हार्दिक पांड्या ने अपने कार कलेक्शन में Mercedes-Benz V-Class को शामिल किया, जानें क्रिकेटर का कार कलेक्शन

ग्राहकों को मिलता है 2 पावरट्रेन का ऑप्शन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx)  में ग्राहकों को 2 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.0-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन (Turbo Petrol Engine)से लैस है जो 100bhp की अधिकतम पावर और 148Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है जो 90bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है।

इतनी है मारुति फ्रोंक्स की कीमत

कार के केबिन में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6-एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है । फ्रोंक्स का मार्केट में मुकाबला किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3X0 और मारुति ब्रेजा जैसी एसयूवी से होता है। मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 13.04 लाख रुपये तक जाती है।

पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...