Mercedes-Benz Cars Price Hike: Mercedes-Benz vehicles to become more expensive starting this date in April; company raises prices by this much. लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने शुक्रवार को भारत में अपनी सभी कारों की कीमतों में , 2026 से लगभग 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की।
Mercedes-Benz Cars price Hike : लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने शुक्रवार को भारत में अपनी सभी कारों की कीमतों में , 2026 से लगभग 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि यह कदम विदेशी मुद्रा के लगातार उतार-चढ़ाव और बढ़ती लागतों के जवाब में उठाया गया है।
कंपनी ने इनपुट कॉस्ट और लॉजिस्टिक्स खर्च में लगातार वृद्धि दर्ज की है। दूसरी ओर भारतीय रुपए की तुलना में यूरो के मजबूत होने के कारण भी प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ रही है। आपको बता दें कि लग्जरी कारों की मैन्यूफैक्चरिंग में कई विदेशी पार्ट्स यूज़ होते हैं, जो ग्लोबल मार्केट से इंपोर्ट किए जाते हैं। इस वजह से करेंसी में बदलाव का सीधा असर कार के प्राइज़ पर पड़ता है।
Audi ने भी की है कीमतों में बढ़ोतरी
भारतीय बाजार में कंपनी के सभी मॉडलों की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव लागू होगा। इसी बीच, इस सप्ताह की शुरुआत में Audi India ने भी 1 अप्रैल, 2026 से कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने गुरुवार को कहा कि यह बढ़ोतरी देश में उसके सभी मॉडलों पर लागू होगी। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय बढ़ती लागत और मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव के कारण लिया गया है, जिससे कार निर्माता कंपनी का कुल खर्च बढ़ गया है।