1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. छठ पूजा में बनाएं जाने वाले चावल का लड्डू बनाने का तरीका

छठ पूजा में बनाएं जाने वाले चावल का लड्डू बनाने का तरीका

आज छठ का तीसरा दिन है नहाय खाय से शुरु हुए इस पर्व पर चावल के लड्डू के बिना अधूरा माना जाता है। आज हम आपको चावल का लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत ही आसानी से बना सकती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज छठ का तीसरा दिन है नहाय खाय से शुरु हुए इस पर्व पर चावल के लड्डू के बिना अधूरा माना जाता है। आज हम आपको चावल का लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत ही आसानी से बना सकती है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

चावल का लड्डू बनाने की सामग्री

2 कप चावल

3 कप पिसी हुई चीनी

आधा कप घी सूखे मेवे

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

आवश्यकतानुसार

चावल का लड्डू बनाने का तरीका

चावल का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले चावल का लड्डू बनाने के लिए आप उसे दो तीन घंटे भिगोएं और उसके बाद पानी को अच्छी तरह से छान सें। इसके बाद अब इस चावल को धूप में साफ़ जगह पर अच्छी तरह से सुखाएं।

अगर चावल ज़रा भी गीले या नरम हों तो पैन को गैस पर रखकर उसमें चावल डालें औऱ धीमी आंच पर अच्छी तरह सूखाएं। जब चावल पूरी तरह सुखकर ठंडा हो जाए तब उसे मिक्सर जार में डालकर दरदरा ग्राइंड कर लें।

अब गैस ऑन कर कड़ाही में आधा कप घी डालें और जब घी गर्म हो जाए तब ग्राइंड किए हुए चावल को उसमें डालकर भून लें। जब चावल भून जाए तब इसमें शक्कर मिला लें। भूनने के बाद हल्का सा पानी मिला लें, ताकि लड्डू जैसा आकार आसानी से बनाया जा सके। और अब छठ का प्रसाद लड्डू बनकर आपके लिए तैयार हैं।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...